Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

सोनू निगम ने लाइव शो में फैन पर जताई नाराजगी

उस समय सोनू निगम पूरे जोश के साथ गाना गा रहे थे, लेकिन फैन के अचानक मंच पर पहुंचने से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

12 May 2026

सोनू निगम ने लाइव शो में फैन पर जताई नाराजगी

मशहूर गायक सोनू निगम एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका हाल ही में कोल्हापुर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट बना, जहां प्रस्तुति के दौरान एक फैन अचानक मंच पर चढ़ आया। उस समय सोनू निगम पूरे जोश के साथ गाना गा रहे थे, लेकिन फैन के अचानक मंच पर पहुंचने से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन मंच पर पहुंचकर सोनू निगम के पैर छूने की कोशिश करता है। हालांकि गायक ने स्थिति को बेहद शांत और संयमित तरीके से संभाला। जब सुरक्षाकर्मी उस युवक को मंच से हटाने लगे, तब सोनू ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए उसे वापस बुलाया और यहां तक कि उसे गाने का मौका भी दिया। उनकी इस प्रतिक्रिया की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।

बाद में सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लोगों को ऐसी हरकतें न करने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, "क्यों पिटने वाले काम करते हो श्रोता? इस बार तो बचा लिया, अगली बार नहीं बचा पाऊंगा।" वीडियो पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सिर्फ आप ही इसे इतने अच्छे तरीके से संभाल सकते थे," जबकि दूसरे ने गायक के धैर्य और व्यवहार की जमकर तारीफ की।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोनू निगम ने लाइव शो में फैन पर जताई नाराजगी
उस समय सोनू निगम पूरे जोश के साथ गाना गा रहे थे, लेकिन फैन के अचानक मंच पर पहुंचने से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News