Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विवादित बयान के बाद कन्नड़ फिल्म से हटाया गया सोनू निगम का गाना

अब एक आने वाली कन्नड़ फिल्म से सोनू निगम का गाना हटा दिया गया है। यह कदम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

08 May 2025

विवादित बयान के बाद कन्नड़ फिल्म से हटाया गया सोनू निगम का गाना

हाल ही में गायक सोनू निगम एक विवाद में फंस गए हैं। यह विवाद उनके उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने एक कन्नड़ प्रशंसक की गाने की मांग को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही कन्नड़ समुदाय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा। अब एक आने वाली कन्नड़ फिल्म से सोनू निगम का गाना हटा दिया गया है। यह कदम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

सोनू निगम से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कन्नड़ समुदाय से माफी जरूर मांगी है, लेकिन इसके बावजूद समुदाय ने उनके प्रति कोई नरमी नहीं दिखाई है। पहले कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें बैन कर दिया और अब ताजा घटनाक्रम में उनकी आवाज में रिकॉर्ड एक गाना हटाने का फैसला लिया गया है। यह गाना अपकमिंग कन्नड़ फिल्म 'कुलादल्ली कील्यावुडो' का हिस्सा था। फिल्म के निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस फैसले की पुष्टि की और सोनू निगम के बयान को 'अनुचित और असंवेदनशील' बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्म का उद्देश्य दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं हैै।

फिल्म 'कुलादल्ली कील्यावुडो' के निर्माताओं ने सोनू निगम के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक तीखा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "हमें इस बात में बिल्कुल शक नहीं है कि सोनू निगम बेहतरीन गायक हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट में जो भी किया, हम उससे खफा हैं। सोनू ने कन्नड़ लोगों की जो बेइज्जती की है, वो बर्दाश्त नहीं की जा सकती, इसलिए हमारी इस फिल्म से उनका गाना हटा दिया गया है।" इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे भविष्य में कभी भी सोनू निगम के साथ काम नहीं करेंगे। इस विवाद के बाद यह स्पष्ट है कि सोनू को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करना आसान नहीं होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विवादित बयान के बाद कन्नड़ फिल्म से हटाया गया सोनू निगम का ग
अब एक आने वाली कन्नड़ फिल्म से सोनू निगम का गाना हटा दिया गया है। यह कदम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News