Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

पीठ दर्द के कारण भारत सीरीज से बाहर हुईं सोफी मोलिनेक्स

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें निचले हिस्से की पीठ में दर्द (लोअर बैक पेन) की शिकायत है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

27 Feb 2026

पीठ दर्द के कारण भारत सीरीज से बाहर हुईं सोफी मोलिनेक्स

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी सोफी मोलिनेक्स भारत के खिलाफ जारी बहु-प्रारूप सीरीज के शेष मुकाबलों से बाहर हो गई हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें निचले हिस्से की पीठ में दर्द (लोअर बैक पेन) की शिकायत है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

28 वर्षीय मोलिनेक्स ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले महिला वनडे में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने पांच ओवर गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर एक विकेट लिया था। हालांकि दूसरे वनडे (होबार्ट) में वह टीम का हिस्सा नहीं हैं।

मोलिनेक्स की चोट के कारण अगले महीने होने वाली वेस्टइंडीज सीरीज में उनकी भागीदारी पर भी संशय पैदा हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जाएगी और चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

हाल ही में बनीं थीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तान

पिछले महीने सोफी मोलिनेक्स को सभी प्रारूपों के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान नियुक्त किया गया था। वह दिग्गज खिलाड़ी एलिसा हीली की जगह संभालने वाली थीं, जिन्होंने भारत सीरीज के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है। मोलिनेक्स ने भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों में टीम की अगुवाई भी की थी, जब हीली टीम में शामिल नहीं थीं।

टॉस के दौरान एलिसा हीली ने कहा कि मोलिनेक्स की चोट की खबर सभी के लिए चौंकाने वाली और निराशाजनक रही। उन्होंने टीम से अपील की कि वह चोटिल खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़ी रहे।

चोटों से जूझता रहा है करियर

सोफी मोलिनेक्स का करियर पहले भी कई चोटों से प्रभावित रहा है। वह 2022 की एशेज और वनडे विश्व कप में पैर की चोट के कारण नहीं खेल सकीं। उसी वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों से भी बाहर रहीं। 2023 टी20 विश्व कप में वह एसीएल चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाईं। हाल ही में 2025 वनडे विश्व कप (भारत और श्रीलंका) के दौरान उनकी वापसी को सावधानीपूर्वक प्रबंधित किया गया था, क्योंकि वह घुटने की चोट से उबर रही थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पीठ दर्द के कारण भारत सीरीज से बाहर हुईं सोफी मोलिनेक्स
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें निचले हिस्से की पीठ में दर्द (लोअर बैक पेन) की शिकायत है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News