Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

सौरव गांगुली का स्टार टीवी के साथ 125 करोड़ का करार

मैंने हमेशा से हीं क्रिकेट के मैदान से परे हटकर दर्शकों से जुडऩे के विभिन्न अवसरों में विश्वास किया है

21 Apr 2025

सौरव गांगुली का स्टार टीवी के साथ 125 करोड़ का करार

सालबोनी। बंगाल और बंगाली समुदाय के लिए आइकन कहलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली अब स्टार जलशा के साथ कथित तौर पर 125 करोड़ रुपए के समझौते के बाद चार साल के लिए टेलीविजन के छोटे पर्दे पर नई पारी की शानदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अब बहुप्रतीक्षित बिग बॉस बांग्ला टेलीविजन शो के साथ बिल्कुल नए एक क्विज शो की मेजबानी करेंगे, दोनों का प्रीमियर जुलाई 2026 से शुरू होने वाला है। दोनों शो का निर्माण इस वर्ष जुलाई 2025 की शुरुआत में शुरू होगा, जो दर्शकों के लिए शीर्ष स्तरीय मनोरंजन के साथ उन्हें बेहद पसंद आएगा। इन दोनों शो में बिग बॉस बांग्ला दर्शकों के बीच सबसे आगे टेलीकास्ट होगा, जो बंगाली टेलीविजन और इस क्षेत्र में प्रारूप के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा।

इस अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा, टेलीविजन ने मुझे हमेशा लोगों से जुडऩे का एक खास मौका दिया है। अब स्टार जलशा के साथ जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि हम अभिनव गैर-काल्पनिक प्रोग्रामिंग के माध्यम से कहानी कहने का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। मैं दोनों रोमांचक शो की मेजबानी करने के लिए बेहद रोमांचित हूं, जिसमें मनोरंजन और बुद्धि दोनों का मिश्रण मौजूद होगा। 
मैंने हमेशा से हीं क्रिकेट के मैदान से परे हटकर दर्शकों से जुडऩे के विभिन्न अवसरों में विश्वास किया है। मुझे टेलीविजन के जरिए नए प्रारूपों और वास्तविक कहानियों की खोज करने के साथ खुद को प्रेरित और संलग्न करने की प्रेरणा मिलती हैं। यह मेरे लिए एक नई पारी है और मैं इसे उसी जुनून के साथ खेलने के लिए तैयार हूं, जिस जुनून के साथ मैंने खेल की दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की है। स्टार जलशा के साथ यह नई साझेदारी मुझे क्षेत्रीय मनोरंजन के परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने की प्रेरणा देगी, बंगाल और उसके बाहर रहने वाले बंगाली दर्शकों के लिए यह दोनों आकर्षक शो उनकों लुभाने और उनके लिए कुछ नया करने के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों और प्रिय प्रारूपों को एक साथ लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सौरव गांगुली का स्टार टीवी के साथ 125 करोड़ का करार
मैंने हमेशा से हीं क्रिकेट के मैदान से परे हटकर दर्शकों से जुडऩे के विभिन्न अवसरों में विश्वास किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News