Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 में किया क्वालीफाई, भारत से होगी पहली भिड़ंत

साउथ अफ्रीका की टीम ने ग्रुप डी से क्वालीफाई किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए और भारत ने ग्रुप सी से किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने शुरुआती तीनों लीग मैच जीते हैं और छह अंक के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया।

16 Feb 2026

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 में किया क्वालीफाई, भारत से होगी पहली भिड़ंत

दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप के अगले चरण में स्थान बनाने वाली टूर्नामेंट की तीसरी टीम बन गई है। वेस्टइंडीज और भारत ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने ग्रुप डी से क्वालीफाई किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए और भारत ने ग्रुप सी से किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने शुरुआती तीनों लीग मैच जीते हैं और छह अंक के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया।

तीन टीमों ने किया क्वालीफाई
टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए अब तक कुल तीन टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। अभी 14 टीमें अगले चरण में जगह बनाने के लिए मैदान में हैं। तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। नेपाल, ओमान और नामीबिया अपने-अपने मुकाबला हारकर सुपर-8 की रेस से बाहर हैं। ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका की टीम का अगला मुकाबला यूएई से होगा, जोकि दो मुकाबला हार चुकी है।

सुपर-8 में भारत से होगी पहली भिड़ंत
दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है लेकिन उसकी पहली भिड़ंत भारत से होगी, जोकि शानदार फॉर्म में है। भारत ने भी अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम ने रविवार को पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी दिग्गज ने की T20 से बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब की छुट्टी की मांग
पिछले विश्वकप की रनरअप रही दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। पहले मैच में अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से हराया। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। मैच और पहला सुपर ओवर टाई रहा था, जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने बाजी मारी। अफ्रीका ने अपने पिछले ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 में किया क्वालीफाई
साउथ अफ्रीका की टीम ने ग्रुप डी से क्वालीफाई किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए और भारत ने ग्रुप सी से किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने शुरुआती तीनों लीग मैच जी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News