Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में कड़ाके की ठंड, पारा 12 डिग्री के करीब

इस मौसम में पहली बार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस ऋतु का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। कोलकाता और आसपास के इलाकों में शीत का प्रभाव साफ महसूस किया गया।

26 Dec 2025

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में कड़ाके की ठंड, पारा 12 डिग्री के करीब

कोलकाता। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इस मौसम में पहली बार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस ऋतु का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। कोलकाता और आसपास के इलाकों में शीत का प्रभाव साफ महसूस किया गया।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में तापमान में और गिरावट जारी रहेगी। इसके बाद दो-तीन दिनों तक तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रह सकता है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 दिसंबर के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। नए साल की शुरुआत में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, लेकिन किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे पहले 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री और 21 दिसंबर को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। छह दिसंबर को भी तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

इधर, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों में ठंड और भी तीखी है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। आने वाले कुछ दिनों में यहां न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, तटीय जिलों में न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बंगाल के साथ-साथ देश के कई अन्य राज्यों में भी ठंड का प्रकोप जारी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और झारखंड में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश, सिक्किम और उत्तराखंड में भी तापमान लगातार गिर रहा है। इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम, मेघालय, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में कड़ाके की ठंड, पारा 12 डिग्री
इस मौसम में पहली बार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस ऋतु क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News