Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

भीषण उमस से बेहाल दक्षिण बंगाल, बुधवार से मिल सकती है राहत

बुधवार और गुरुवार को बारिश की तीव्रता और बढ़ जाएगी। वहीं शुक्रवार से तापमान में गिरावट और उमस में दोबारा बढ़ोतरी का अनुमान है।

08 Sep 2025

भीषण उमस से बेहाल दक्षिण बंगाल, बुधवार से मिल सकती है राहत

कोलकाता। पिछले कई दिनों से कभी तेज बारिश और कभी झुलसाने वाली गर्मी के कारण दक्षिण बंगाल के लोग परेशान हैं। रविवार को हुई बारिश थमने के बाद सोमवार को सुबह से ही उमस और तपिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिरकार राहत भरी बारिश कब होगी।

अलिपुर मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दक्षिण बंगाल के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम असुविधा उमस के कारण बनी रहेगी। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। ग्रीष्म और उमस बढ़ने के साथ ही कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बुधवार और गुरुवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पूर्व व पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में मंगलवार से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना अधिक है। बुधवार और गुरुवार को बारिश की तीव्रता और बढ़ जाएगी। वहीं शुक्रवार से तापमान में गिरावट और उमस में दोबारा बढ़ोतरी का अनुमान है।

कोलकाता में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उत्तर बंगाल में सोमवार को अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शनिवार तक उत्तर बंगाल के जिलों में लगातार भारी बारिश हो सकती है, जिसमें अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी सबसे अधिक प्रभावित रहेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भीषण उमस से बेहाल दक्षिण बंगाल, बुधवार से मिल सकती है राहत
बुधवार और गुरुवार को बारिश की तीव्रता और बढ़ जाएगी। वहीं शुक्रवार से तापमान में गिरावट और उमस में दोबारा बढ़ोतरी का अनुमान है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News