Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 16 मेमू ट्रेनों को 15 दिनों के लिए किया रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 13 से 27 जुलाई तक विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 16 मेमू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार रात को इसकी जानकारी दी। हालांकि, ट्रेनों के निरस्तीकरण के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

04 Jul 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 16 मेमू ट्रेनों को 15 दिनों के लिए किया रद्द

खड़गपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 13 से 27 जुलाई तक विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 16 मेमू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार रात को इसकी जानकारी दी। हालांकि, ट्रेनों के निरस्तीकरण के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इन ट्रेनों के रद्द रहने से विशेष रूप से पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया तथा ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों का कहना है कि दक्षिण पूर्व रेलवे में पहले से ही स्थानीय, मेमू और ईएमयू ट्रेनों के विलंब से परिचालन की समस्या बनी हुई है। ऐसे में लगातार 15 दिनों तक कई ट्रेनों के रद्द रहने से उनकी कठिनाइयां और बढ़ सकती हैं।

रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार 13 से 27 जुलाई के बीच निम्नलिखित मेमू ट्रेनें निरस्त रहेंगी—

68087/68088 विष्णुपुर–धनबाद मेमू

68095/68096 बांकुड़ा–जयरामबाती मेमू

68093/68094 खड़गपुर–झाड़ग्राम मेमू

68023/68024 झाड़ग्राम–पुरुलिया मेमू

68025 चक्रधरपुर–राउरकेला मेमू

68031/68032 झारसुगुड़ा–संबलपुर मेमू

68033/68034 संबलपुर–झारसुगुड़ा मेमू

68030 झारसुगुड़ा–राउरकेला मेमू

68026 राउरकेला–चक्रधरपुर मेमू

इस बीच, दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हावड़ा स्टेशन और मंडल के अन्य स्टेशनों पर आधारभूत संरचना के विकास का कार्य भी जारी रखा है। हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जा रहा है तथा जुलाई माह में 24वें प्लेटफॉर्म को चालू करने की तैयारी है। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा भी विकसित की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण पूर्व रेलवे ने 16 मेमू ट्रेनों को 15 दिनों के लिए किय
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 13 से 27 जुलाई तक विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 16 मेमू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार रात को इसकी जानका





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News