Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

दक्षिण पूर्व रेलवे ने होली भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का विस्तार किया

जारी विवरण के अनुसार 08185 हटिया–दुर्ग स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को तीन मार्च से 31 मार्च तक तथा 08186 दुर्ग–हटिया स्पेशल प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को चार मार्च से एक अप्रैल तक संचालित होगी।

17 Feb 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे ने होली भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का विस्तार किया

खड़गपुर। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विभिन्न विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा मंगलवार दोपहर जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विस्तारित परिचालन मार्च तथा अप्रैल 2026 तक निर्धारित तिथियों में किया जाएगा।

जारी विवरण के अनुसार 08185 हटिया–दुर्ग स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को तीन मार्च से 31 मार्च तक तथा 08186 दुर्ग–हटिया स्पेशल प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को चार मार्च से एक अप्रैल तक संचालित होगी।

इसी प्रकार 08007 शालीमार–भंजपुर स्पेशल गुरुवार व शनिवार को पांच मार्च से 28 मार्च तक तथा 08008 भंजपुर–शालीमार स्पेशल सोमवार व शनिवार को सात मार्च से 30 मार्च तक चलेगी।

08011 भंजपुर–पुरी स्पेशल पांच मार्च से 28 मार्च तक (गुरुवार व शनिवार) और 08012 पुरी–भंजपुर स्पेशल छह मार्च से 29 मार्च तक (शुक्रवार व रविवार) संचालित की जाएगी।

02839 शालीमार–पुरी स्पेशल प्रत्येक रविवार को एक मार्च से 29 मार्च तक तथा 02840 पुरी–शालीमार स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दो मार्च से 30 मार्च तक चलेगी।

02847/02848 एवं 02897/02898 संतरागाछी–दीघा–संतरागाछी स्पेशल ट्रेनें क्रमशः शनिवार एवं रविवार को एक मार्च से 29 मार्च तथा सात मार्च से 28 मार्च तक निर्धारित तिथियों में संचालित होंगी।

इसके अतिरिक्त 02863 संतरागाछी–येलहंका स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को पांच मार्च से 26 मार्च तक तथा 02864 येलहंका–संतरागाछी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को सात मार्च से 28 मार्च तक चलेगी।

02841 शालीमार–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल दो मार्च से 30 मार्च तक (सोमवार) तथा 02842 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–शालीमार स्पेशल चार मार्च से एक अप्रैल तक (बुधवार) संचालित होगी।

08611 संतरागाछी–अजमेर स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दो मार्च से 30 मार्च तक तथा 08612 अजमेर–संतरागाछी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को पांच मार्च से दो अप्रैल तक चलाई जाएगी।

इसी क्रम में 08117/08118 पांसकूड़ा–दीघा–पांसकुड़ा ईएमयू स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 16 मई 2026 तक जारी रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों की समय-सारिणी की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें तथा अग्रिम आरक्षण सुनिश्चित करें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण पूर्व रेलवे ने होली भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों क
जारी विवरण के अनुसार 08185 हटिया–दुर्ग स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को तीन मार्च से 31 मार्च तक तथा 08186 दुर्ग–हटिया स्पेशल प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News