Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

दक्षिण पूर्व रेलवे की नई समय सारणी 2026 : 1 जनवरी से प्रभावी, 64 ट्रेनों के समय में बदलाव

दक्षिण पूर्व रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि समय सारणी में यह संशोधन ट्रेनों की समयपालन क्षमता बढ़ाने और क्रॉस मूवमेंट को कम करने के लिए किया गया है।

31 Dec 2025

दक्षिण पूर्व रेलवे की नई समय सारणी 2026 : 1 जनवरी से प्रभावी, 64 ट्रेनों के समय में बदलाव

कोलकाता। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने बुधवार दोपहर अपनी नई समय सारणी-2026 जारी कर दी है, जो एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि समय सारणी में यह संशोधन ट्रेनों की समयपालन क्षमता बढ़ाने और क्रॉस मूवमेंट को कम करने के लिए किया गया है।

इस नई समय सारणी में ट्रेनों के समय, टर्मिनल और कुछ ट्रेनों के नंबर में व्यापक बदलाव किए गए हैं। रेलवे का कहना है कि यह कदम रेल परिचालन को अधिक सुचारु बनाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

नई समय सारणी में कुल 64 ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में बदलाव किया गया है। इनमें हावड़ा, खड़गपुर, रांची, हटिया, टाटानगर, राउरकेला और शालीमार से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

नई समय सारणी का सबसे अहम बदलाव कोरोमंडल एक्सप्रेस और धौली एक्सप्रेस के टर्मिनल परिवर्तन से जुड़ा है। ट्रेन संख्या 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस अब शालीमार के बजाय हावड़ा से चलेगी। यह ट्रेन हावड़ा से दोपहर 3.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12821 शालीमार-पुरी धौली एक्सप्रेस भी अब हावड़ा से सुबह 9.10 बजे रवाना होगी। यह बदलाव 25 अगस्त 2025 से ही लागू कर दिया जाएगा। वापसी में चेन्नई-शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस (12842) हावड़ा 11.00 बजे पहुंचेगी, जबकि पुरी-शालीमार धौली एक्सप्रेस (12822) हावड़ा 7.30 बजे पहुंचेगी।

हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस (12262) अब सुबह 5.45 के बजाय 5.35 बजे चलेगी।

हावड़ा-पुणे दुरंतो (12222) और हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई दुरंतो (12262) दोनों का समय 10 मिनट पहले कर दिया गया है।

हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस (12813) अब शाम 5.10 बजे रवाना होगी।

हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (12817) 10 मिनट पहले यानी 2.25 बजे प्रस्थान करेगी।

पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) अब सुबह 5.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इसके अलावा रांची, गोड्डा, चोपन, गुनुपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, खड़गपुर और बोकारो स्टील सिटी से जुड़ी कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय में भी पांच से 20 मिनट तक का बदलाव किया गया है।

रेलवे ने परिचालन कारणों से बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर में भी बदलाव किया है। एक जनवरी 2026 से ट्रेन संख्या 12891 को 18401 और वापसी में 12892 को 18402 के रूप में जाना जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि जनवरी 2026 के बाद की यात्रा से पहले वे अपनी ट्रेन की अद्यतन समय सारणी एनटीईएस या आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण पूर्व रेलवे की नई समय सारणी 2026 : 1 जनवरी से प्रभावी
दक्षिण पूर्व रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि समय सारणी में यह संशोधन ट्रेनों की समयपालन क्षमता बढ़ाने और क्रॉस मूवमेंट को कम करने के लिए किया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News