Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म 'रामायण' की विशेष स्क्रीनिंग, रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई दी

हाल ही में लॉस एंजिल्स में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जहां दर्शकों को रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई गई। इस मौके पर अभिनेता ने मीडिया से बातचीत में एक दिलचस्प खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

01 Apr 2026

लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म 'रामायण' की विशेष स्क्रीनिंग, रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई दी

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में लॉस एंजिल्स में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जहां दर्शकों को रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई गई। इस मौके पर अभिनेता ने मीडिया से बातचीत में एक दिलचस्प खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

रणबीर ने बताया कि जब निर्माता नमित मल्होत्रा ने उन्हें पहली बार 'श्रीराम' की भूमिका का प्रस्ताव दिया था, तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। अभिनेता ने कहा, "करीब चार साल पहले जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ, तो मेरी पहली प्रतिक्रिया नहीं थी। मुझे लगा कि मैं इसके लिए योग्य नहीं हूं और इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा।" हालांकि बाद में उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और पूरे समर्पण के साथ इस भूमिका के लिए तैयार हुए।

उन्होंने आगे कहा कि 'रामायण' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सीख देने वाली कहानी है। रणबीर के मुताबिक, इस महाकाव्य से सहानुभूति, प्रेम और समानता जैसे मूल्यों को समझने का मौका मिलता है। निर्देशक नितेश तिवारी के विजन ने उन्हें इस किरदार को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

फिल्म में साई पल्लवी 'सीता', यश 'रावण', सनी देओल 'हनुमान' और रवि दुबे 'लक्ष्मण' के किरदार में नजर आएंगे। भव्य पैमाने पर बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म 'रामायण' की विशेष स्क्रीनिंग, रणबी
हाल ही में लॉस एंजिल्स में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जहां दर्शकों को रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई गई। इस मौके पर अभिनेता ने मीडिया से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News