Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी को लेकर अटकलें तेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर इन दिनों सिंगापुर के व्यवसायी इश्माएल विलियम को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

08 Jun 2026

जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी को लेकर अटकलें तेज

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 'कसौटी जिंदगी की' और 'दिल मिल गए' जैसे चर्चित धारावाहिकों से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री के बारे में चर्चा है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर इन दिनों सिंगापुर के व्यवसायी इश्माएल विलियम को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर और इश्माएल का रिश्ता काफी मजबूत हो चुका है। एक सूत्र ने दावा किया है कि छुट्टियों के दौरान इश्माएल ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे अभिनेत्री ने स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक विवाह करने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं और शादी की तैयारियों पर भी चर्चा कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, जेनिफर और इश्माएल ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर सकते हैं। सितंबर-अक्टूबर या फिर दिसंबर-जनवरी के दौरान विवाह समारोह आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री की करीबी मित्रों, जिनमें हरलीन सेठी और जेनेलिया देशमुख शामिल हैं, को भी इस योजना की जानकारी है।

गौरतलब है कि जेनिफर की पहली शादी कारण सिंह ग्रोवर से वर्ष 2012 में हुई थी, लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद जेनिफर ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी को लेकर अटकलें तेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर इन दिनों सिंगापुर के व्यवसायी इश्माएल विलियम को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभिनेत्री की ओ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News