Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 : पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंचे प्रिंस यादव

प्रिंस यादव ने मुकाबले में तीन विकेट झटके और सीजन में अपने कुल विकेटों की संख्या 16 तक पहुंचा दी। उन्होंने मैच में सबसे बड़ा झटका विराट कोहली को दिया, जिन्हें उन्होंने दूसरी ही गेंद पर शून्य पर आउट कर दिया।

08 May 2026

आईपीएल 2026 : पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंचे प्रिंस यादव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी से पर्पल कैप की दौड़ को और रोमांचक बना दिया है। गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराया, जिसमें प्रिंस यादव ने अहम भूमिका निभाई।

प्रिंस यादव ने मुकाबले में तीन विकेट झटके और सीजन में अपने कुल विकेटों की संख्या 16 तक पहुंचा दी। उन्होंने मैच में सबसे बड़ा झटका विराट कोहली को दिया, जिन्हें उन्होंने दूसरी ही गेंद पर शून्य पर आउट कर दिया।

16 विकेट के साथ प्रिंस अब पर्पल कैप तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके बराबर विकेट कगिसो रबाडा और ईशान मलिंगा के भी हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट के कारण प्रिंस उनसे आगे हैं। प्रिंस की इकॉनमी 8.08 है, जबकि रबाडा की 9.23 और मलिंगा की 9.44 रही है।

पर्पल कैप की रेस में फिलहाल भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों के नाम 17-17 विकेट दर्ज हैं। हालांकि लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कोई विकेट नहीं ले सके।

ऑरेंज कैप तालिका में ज्यादा बदलाव नहीं

ऑरेंज कैप की रेस में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। विराट कोहली बिना खाता खोले आउट होने के कारण 379 रन के साथ नौवें स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं मिचेल मार्श ने शानदार शतक लगाकर लंबी छलांग लगाई। उन्होंने 56 गेंदों में 111 रन की पारी खेली, जिसके बाद उनके कुल रन 367 हो गए और वह 12वें स्थान पर पहुंच गए।

ऑरेंज कैप की सूची में फिलहाल हेनरिक क्लासेन 494 रन के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

इसके अलावा केएल राहुल 445 रन के साथ तीसरे, ईशान किशन 409 रन के साथ चौथे और वैभव सूर्यवंशी 404 रन के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 : पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंचे प्र
प्रिंस यादव ने मुकाबले में तीन विकेट झटके और सीजन में अपने कुल विकेटों की संख्या 16 तक पहुंचा दी। उन्होंने मैच में सबसे बड़ा झटका विराट कोहली को दिया, जिन्हें उ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News