Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

चप-मुड़ी और चाय की केतली लेकर एसएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, ममता के बयान पर सड़क पर उतरे नौकरी के दावेदार

कोलकाता में एसएससी अभ्यर्थियों की दो अलग-अलग रैलियां निकाली गईं

18 Dec 2025

चप-मुड़ी और चाय की केतली लेकर एसएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, ममता के बयान पर सड़क पर उतरे नौकरी के दावेदार

कोलकाता। स्कूल सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों ने गुरुवार को शहर की सड़कों पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। किसी के हाथ में चप-मुड़ी की थैली थी तो किसी के हाथ में चाय की केतली। यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान के एक दिन बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने स्वरोजगार के तौर पर चाय और घुगनी बेचने की सलाह दी थी।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे प्रतीकात्मक रूप से यह दिखाना चाहते हैं कि नौकरी से वंचित होकर अब उनके पास सड़क पर उतरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
गुरुवार को कोलकाता में एसएससी अभ्यर्थियों की दो अलग-अलग रैलियां निकाली गईं। पहली रैली सॉल्टलेक स्थित विकास भवन के सामने दृष्टिहीन और दिव्यांग नौकरी अभ्यर्थियों की थी। इन अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर उनके अधिकार की नौकरी से वंचित किया गया है। उनका कहना था कि जिस पद पर वे काम कर रहे थे, वही पद और वही नौकरी उन्हें वापस दी जानी चाहिए। वे शिक्षा मंत्री से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद विकास भवन के बाहर खड़े होकर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया।
दूसरी रैली उन नए अभ्यर्थियों की थी, जिन्होंने पहली बार एसएससी की परीक्षा दी है और इससे पहले कभी नौकरी नहीं की। इन अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में पुराने अयोग्य अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया गया, जिसके कारण वे अपने हक की नौकरी से वंचित हो गए। इन लोगों ने आयोग से रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की। मुख्यमंत्री के बयान के बाद इन्हीं अभ्यर्थियों में से कई लोग चाय, चप और मुड़ी के साथ रैली में शामिल हुए।
एक दिन पहले नेताजी इंडोर स्टेडियम में व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छोटे और कुटीर उद्योगों को लेकर सरकार की सोच रखी थी। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि कोई भी काम छोटा नहीं होता और जरूरत पड़ने पर चाय या घुगनी बेचकर भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के चाय बेचने के पुराने संदर्भ का भी जिक्र किया था और लोगों से निराश न होने की अपील की थी।
गुरुवार को निकली रैली में कई अभ्यर्थियों ने इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री पर तंज कसा। केतली हाथ में लिए एक अभ्यर्थी ने कहा कि जब सरकार ही चप-मुड़ी बेचने की सलाह दे रही है, तो मजबूरी में उन्हें वही करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि योग्य उम्मीदवारों की नौकरियां बिक गई हैं और भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।
एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि अनुभव के नाम पर अतिरिक्त 10 अंक दिए जाने से नए उम्मीदवारों को नुकसान हुआ है। उसका कहना था कि 10 साल तक एसएससी परीक्षा का इंतजार करने के बाद भी अब उन्हें नौकरी नहीं मिल रही, इसलिए चप-मुड़ी और चाय ही उनके हाथ में बची है।
सियालदह से धर्मतला तक निकाली गई रैली में अभ्यर्थियों ने कम से कम एक लाख अतिरिक्त रिक्त पद सृजित करने की मांग भी उठाई। उनका आरोप है कि भ्रष्टाचार और गलत नीतियों के कारण योग्य उम्मीदवार बेरोजगार रह गए हैं और इसी हताशा को दिखाने के लिए यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चप-मुड़ी और चाय की केतली लेकर एसएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
कोलकाता में एसएससी अभ्यर्थियों की दो अलग-अलग रैलियां निकाली गईं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News