टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित
पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दिन हजारों-लाखों लोगों की भीड़ आने से भगदड़ की स्थिति बन गई है। गर्मी और उमस के बीच हजारों की भीड़ में दबकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई है।
पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दिन हजारों-लाखों लोगों की भीड़ आने से भगदड़ की स्थिति बन गई है। गर्मी और उमस के बीच हजारों की भीड़ में दबकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। पुलिस ने भी फुर्ती दिखाते हुए दर्जनों भक्तों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। ओडिशा पुलिस ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर भी साझा की है। फिलहाल भक्तों की भारी भीड़ अपने प्रिय भगवान के साथ चल रही है। दूसरी तरफ अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है।
बता दें, दुनिया भर में अपने विराट रूप के लिए प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई है। इस यात्रा में दुनियाभर से लाखों लोग अपने प्रिय भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने मंदिर से निकलती हैं। घंटे, शंख और तमाम तरह के साजो सामान के साथ यात्रा करती हैं। इसके बाद विधिवत रूप से यह यात्रा संपन्न होती है।