Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बहरामपुर में खड़े होकर हुमायूं पर बरसे अभिषेक

'नहीं आता तो गद्दारों को मिल जाती ऑक्सीजन'

17 Jan 2026

बहरामपुर में खड़े होकर हुमायूं पर बरसे अभिषेक

कोलकाता। बेलडांगा जब हिंसा और अवरोध की आग में सुलग रहा था, ठीक उसी समय वहां से महज 20 किलोमीटर दूर बहरामपुर की धरती से तृणमूल कांग्रेस के सेकंड-इन-कमांड अभिषेक बनर्जी ने विरोधियों पर जोरदार सियासी प्रहार किया। बेलडांगा की अशांति को भाजपा की साजिश करार देते हुए अभिषेक ने साफ कहा कि अगर वह आज यहां नहीं आते, तो गद्दारों को नई ऑक्सीजन मिल जाती। 
अभिषेक बनर्जी ने अपने संबोधन में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके निशाने पर निलंबित विधायक हुमायूं कबीर और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी साफ नजर आए। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के कई लोगों ने अशांति का हवाला देकर आज की सभा टालने की सलाह दी थी। लेकिन मैं जानता था कि अगर मैं नहीं आया, तो इस मिट्टी में पैदा हो रहे नए मीरजाफर को बल मिल जाएगा। एक गद्दार को जनता ने विदा किया है, अब एक और उग आया है। बेलडांगा में प्रवासी मजदूर अलाउद्दीन शेख की मौत के बाद भड़की हिंसा पर अभिषेक ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना के पीछे भाजपा के बाबुओं की उकसाहट है। 
उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की कि वे किसी के बहकावे में आकर कानून हाथ में न लें, क्योंकि हिंसा का सीधा फायदा भाजपा को ही पहुँचता है। अभिषेक ने बेलडांगा में कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने मंच से ही प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि पत्रकारों और आम लोगों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने दोहराया कि तृणमूल कांग्रेस किसी भी तरह की हिंसा या अराजकता का समर्थन नहीं करती है। हुमायूं कबीर पर परोक्ष रूप से हमला जारी रखते हुए अभिषेक ने कहा कि जो लोग आज बाबरी के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उनका 2019 का इतिहास खंगालना चाहिए। उन्होंने सवाल दागा कि 2019 में जो भाजपा के उम्मीदवार थे, आज उनका भाजपा से क्या गुप्त समझौता है, यह जल्द ही जनता के सामने आ जाएगा। बेलडांगा की आग भले ही शांत हो जाए, लेकिन अभिषेक के इस दौरे ने मुर्शिदाबाद की राजनीति में एक नया अध्याय लिख दिया है। अब देखना यह है कि गद्दार कहे जाने वाले नेता इस पर क्या पलटवार करते हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बहरामपुर में खड़े होकर हुमायूं पर बरसे अभिषेक
'नहीं आता तो गद्दारों को मिल जाती ऑक्सीजन'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News