Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

चुनाव में सितारों का जमघट, नए चेहरों का ‘सरप्राइज फैक्टर’ गायब

उल्लेखनीय है कि लगभग तीन दशक में यह पहला मौका है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं

21 Mar 2026

चुनाव में सितारों का जमघट, नए चेहरों का ‘सरप्राइज फैक्टर’ गायब

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फिल्म और खेल जगत से कई चर्चित चेहरों को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन इस बार कोई बड़ा नया या चौंकाने वाला नाम सामने नहीं आया है। दोनों दलों ने अधिकतर ऐसे चेहरों पर भरोसा जताया है जो पहले भी चुनावी राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं।
राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मनोरंजन और खेल जगत से कुछ परिचित चेहरों को टिकट दिया है, लेकिन पार्टी का मुख्य जोर पहले से राजनीतिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों पर ही रहा है। अभिनेता सोहम चक्रवर्ती को करीमपुर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि फिल्म निर्देशक राज चक्रवर्ती बैरकपुर से चुनाव लड़ेंगे। अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी को एक बार फिर बारानगर से टिकट देकर पार्टी ने उन पर अपना भरोसा कायम रखा है।
इसके अलावा, पार्टी ने लोकगायिका अदिति मुंशी को राजारहाट गोपालपुर से और अभिनेत्री लवली मैत्रा को सोनारपुर दक्षिण से फिर उम्मीदवार बनाया गया है। गायक इंद्रनील सेन, जो 2016 से विधायक हैं, उन्हें चंदननगर से दोबारा टिकट दिया गया है।
हालांकि, एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को राजगंज से उम्मीदवार बनाकर तृणमूल कांग्रेस ने एक नया दांव भी खेला है। इसके अलावा फुटबॉलर विदेश बोस को सप्तग्राम से और क्रिकेटर से कोच बने शिव शंकर पाल को तुफानगंज से मैदान में उतारा गया है।
वहीं, दिवंगत तृणमूल विधायक साधन पांडे की पुत्री श्रेया पांडे को मानिकतल्ला से उम्मीदवार बनाया गया है, जो उनकी पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार तृणमूल कांग्रेस ने नए प्रयोगों की बजाय संगठनात्मक मजबूती और अनुभवी चेहरों पर अधिक भरोसा किया है।
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सूची ने अधिक चर्चा बटोरी है। पार्टी ने जहां रिद्रनील घोष और हीरन चटर्जी जैसे पुराने चेहरों को मौका दिया है, वहीं पापिया अधिकारी और श्राबोनी मुखर्जी जैसे नए चेहरों को भी मैदान में उतारा है।
रिद्रनील घोष को शिवपुर से और हीरन चटर्जी को श्यामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। चटर्जी को खड़गपुर सदर जैसी उनकी पिछली जीत वाली सीट से हटाकर श्यामपुर भेजना कुछ हद तक चौंकाने वाला माना जा रहा है, खासकर उनके निजी विवादों की पृष्ठभूमि में।
नए चेहरों में अभिनेत्री पापिया अधिकारी को टॉलीगंज से और श्राबोरी मुखर्जी को जादवपुर से टिकट दिया गया है। सोनारपुर दक्षिण सीट पर भाजपा की रूपा गांगुली और तृणमूल की लवली मैत्रा के बीच मुकाबला भी काफी चर्चित माना जा रहा है।
भाजपा अब तक दो चरणों के लिए 256 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जबकि 38 सीटों पर नामों की घोषणा बाकी है। 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा तथा मतगणना चार मई को होगी।
उल्लेखनीय है कि लगभग तीन दशक में यह पहला मौका है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। चुनाव प्रचार तेज होने के साथ ही इन चर्चित चेहरों की मौजूदगी से चुनावी माहौल में आकर्षण बढ़ने की उम्मीद है, हालांकि समग्र तस्वीर यह संकेत देती है कि इस बार पार्टियों ने नए प्रयोगों की बजाय भरोसेमंद और अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव में नए चेहरों का ‘सरप्राइज फैक्टर’ गायब
उल्लेखनीय है कि लगभग तीन दशक में यह पहला मौका है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News