Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल

परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में 6 जुलाई को शादी के बाद आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

08 Jul 2026

अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी के बंधन में बंधने के बाद मुंबई में भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में 6 जुलाई को शादी के बाद आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर अपने पारंपरिक अंदाज से सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। उन्होंने सुनहरी सिल्क साड़ी में शाही लुक अपनाया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी एथनिक परिधान में नजर आए और पैपराजी के सामने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। समारोह में शनाया कपूर, बॉबी देओल, रकुल प्रीत सिंह, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ समेत कई फिल्मी सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने भी अपने सदाबहार अंदाज से महफिल लूट ली। सफेद और हरे रंग की कांजीवरम साड़ी में उनका पारंपरिक लुक आकर्षण का केंद्र रहा। शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी समारोह में शिरकत की, जबकि अर्जुन कपूर लाल शेरवानी में बहन की शादी की खुशियों में शामिल नजर आए। इसके अलावा वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और भूमि पेडनेकर सहित कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस समारोह की रौनक बढ़ाई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, तस्वीरें और वीडिय
परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में 6 जुलाई को शादी के बाद आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News