वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मुख्य सचिव ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
कोलकाता। राज्य सरकार ने डेंगू की बढ़ती चुनौती को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर हालात की समीक्षा की। बैठक में खासतौर पर केंद्रीय सरकारी दफ्तरों में जलभराव की समस्या को लेकर नाराजग़ी जताई गई।
सवाल उठाया गया कि डेंगू रोकथाम के लिए जरूरी कदम अभी तक क्यों नहीं उठाए गए। मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग के सचिव को तत्काल केंद्रीय दफ्तरों के अधिकारियों के साथ बैठक करने का आदेश दिया।
नबान्न सूत्रों के मुताबिक, सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे स्थानीय नगरपालिका के साथ समन्वय करके नालों और ड्रेनेज की सफाई पर विशेष ध्यान दें। सफाई कार्य नियमित रूप से हो रहा है या नहीं, इसकी निगरानी भी करनी होगी। मुख्य सचिव ने साफ कहा कि डेंगू से निपटने में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी, हर इलाके में सख्त कार्रवाई करनी होगी।