Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

राज्य सरकार चिंगरीघाटा मेट्रो कार्य 15 फरवरी तक पूरा करें : हाई कोर्ट

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि लंबे समय से चल रही देरी के कारण आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह 6 जनवरी, 2026 तक कोलकाता मेट्रो रेलवे को उन तीन निश्चित तारीखों की जानकारी दे, जिन दिनों यातायात प्रतिबंध की अनुमति दी जाएगी।

24 Dec 2025

राज्य सरकार चिंगरीघाटा मेट्रो कार्य 15 फरवरी तक पूरा करें : हाई कोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चिंगरीघाटा क्रॉसिंग पर रुका हुआ कोलकाता मेट्रो का काम 15 फरवरी, 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए। यह मेट्रो मार्ग सेक्टर-5 को दक्षिण कोलकाता से जोड़ता है और रोजाना हजारों यात्रियों के लिए बेहद अहम है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि लंबे समय से चल रही देरी के कारण आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह 6 जनवरी, 2026 तक कोलकाता मेट्रो रेलवे को उन तीन निश्चित तारीखों की जानकारी दे, जिन दिनों यातायात प्रतिबंध की अनुमति दी जाएगी। इससे साल्ट लेक स्टेडियम के पास ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर ओवरहेड मेट्रो वायाडक्ट का अंतिम चरण पूरा किया जा सकेगा।

अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि चिंगरीघाटा जैसे व्यस्त चौराहे पर यातायात अवरोध की अनुमति न मिलने के कारण परियोजना बार-बार अटक रही है। न्यायालय ने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि समन्वय की कमी के कारण सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है।

मामले में बताया गया कि करीब 366 मीटर लंबे हिस्से में वायाडक्ट खड़ा करने के लिए कम से कम तीन रातों तक यातायात नियंत्रित करना जरूरी है, लेकिन अब तक शहर पुलिस से इसकी अनुमति नहीं मिल सकी है। यह निर्देश एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें दक्षिण कोलकाता के कवि सुभाष से सेक्टर-5 होते हुए उत्तर कोलकाता के हवाई अड्डे तक जाने वाले मेट्रो कॉरिडोर में हो रही देरी को उठाया गया था।

याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि मेट्रो कॉरिडोर का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है, लेकिन चिंगरीघाटा इलाके में यातायात प्रबंधन को लेकर मतभेद के कारण काम लंबे समय से रुका हुआ है। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि यह मार्ग दक्षिण कोलकाता और सेक्टर-5 जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद जरूरी है। अदालत ने सभी एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने की सख्त जरूरत पर जोर दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्य सरकार चिंगरीघाटा मेट्रो कार्य 15 फरवरी तक पूरा करें :
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि लंबे समय से चल रही देरी के कारण आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अदालत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News