Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

स्टीव क्लार्क का स्कॉटलैंड पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा

एसोसिएशन ने बयान में कहा कि स्कॉटलैंड के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होने की पुष्टि के बाद देश के सबसे सफल राष्ट्रीय कोच ने अपने सात साल के कार्यकाल को समाप्त करने का फैसला किया है।

28 Jun 2026

स्टीव क्लार्क का स्कॉटलैंड पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा

नई दिल्ली। स्कॉटलैंड की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीव क्लार्क ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया । स्कॉटिश फुटबॉल एसोसिएशन ने यह जानकारी दी । एसोसिएशन ने बयान में कहा कि स्कॉटलैंड के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होने की पुष्टि के बाद देश के सबसे सफल राष्ट्रीय कोच ने अपने सात साल के कार्यकाल को समाप्त करने का फैसला किया है। स्टीव ने अपने कार्यकाल के दौरान स्कॉटलैंड को 28 वर्ष में पहली बार पुरुष फीफा विश्व कप में पहुंचाया। साथ ही लगातार दो बार यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कराया।

स्कॉटलैंड ने फीफा विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत हैती के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ की थी। इसके बाद मोरक्को और ब्राजील से हार के कारण स्कॉटलैंड अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा और टूर्नामेंट से बाहर हो गया। स्टीव क्लार्क ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विदाई का सबसे भावुक पहलू मेरे खिलाड़ियों के लिए है, जिनके बिना 2019 से अब तक हमने जो भी यादें संजोई हैं, वे नहीं होतीं। वे हर प्रशंसा और सम्मान के पात्र हैं और उनका कोच कहलाना मेरे लिए सचमुच एक सम्मान की बात रही। उन्होंने कहा कि मुझे मौका देने के लिए धन्यवाद और मेरे उत्तराधिकारी को शुभकामनाएं।

स्कॉटिश फुटबॉल एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान मैक्सवेल ने कहा कि हम सभी ग्रुप चरण में विश्व कप से बाहर होने से निराश हैं, लेकिन हमें स्टीव के सात वर्ष के कार्यकाल के दौरान हुई शानदार प्रगति को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने स्कॉटलैंड को एक बड़े टूर्नामेंट में वापस लाने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। हम स्टीव को उनके रिकॉर्ड तोड़ योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्टीव क्लार्क का स्कॉटलैंड पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद
एसोसिएशन ने बयान में कहा कि स्कॉटलैंड के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होने की पुष्टि के बाद देश के सबसे सफल राष्ट्रीय कोच ने अपने सात साल के कार्यकाल को समाप्त क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News