Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

एसटीएफ का 'ऑपरेशन पुरी', बेटे के बाद अब पिता पर कानून का शिकंजा 

13 दिनों से फरार तृणमूल विधायक दिलीप मंडल आलीशान होटल से गिरफ्तार

27 May 2026

एसटीएफ का 'ऑपरेशन पुरी', बेटे के बाद अब पिता पर कानून का शिकंजा 

कोलकाता। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए विष्णुपुर से कद्दावर तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार कर लिया है। खुले मंच से पुलिस प्रशासन को गंभीर भुगतने की धमकी देने के मामले में नामजद विधायक पिछले 13 दिनों से लगातार फरार चल रहे थे। एसटीएफ की कई टीमों ने देश के विभिन्न राज्यों में खाक छानने के बाद आखिरकार बुधवार को उन्हें पुरी के समुद्र तट के पास स्थित एक बेहद आलीशान ब्लू लिली होटल से धर दबोचा। विधायक वहां अपनी पहचान छिपाकर छिपे हुए थे।
इस पूरे विवाद की शुरुआत बीते 11 मई को हुई थी, जब राज्य में चुनावी नतीजों के बाद निकले एक विजय जुलूस के दौरान दिलीप मंडल ने खुले मंच से पुलिस अधिकारियों को धमकाते हुए एक बेहद विवादित और भड़काऊ भाषण दिया था। इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो गया, जिसके बाद चौतरफा दबाव में विष्णुपुर थाने में उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होते ही विधायक भूमिगत हो गए। जांच को आगे बढ़ाते हुए 14 मई को जब पुलिस की भारी फौज पाइलान स्थित उनके निजी आवास पर छापेमारी करने पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। विधायक का वह बंगला किसी आलीशान फाइव-स्टार रिसॉर्ट जैसा था, जिसमें बड़ा बागान, स्विमिंग पूल, फव्वारे और विदेशों से मंगाई गई महंगी मूर्तियां लगी थीं। हालांकि, उस आलीशान महल से विधायक पहले ही खिसक चुके थे।
डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले विष्णुपुर इलाके में दिलीप मंडल और उनके परिवार का लंबे समय से एकछत्र राज और भारी दबदबा रहा है। उन पर और टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व पर विपक्षी भाजपा नेता अभिजीत दास ने पूर्व में करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले में शामिल होने का बेहद संगीन आरोप भी लगाया था। आरोपों के मुताबिक, बहुचर्चित शारदा चिटफंड घोटाले से जुड़ी जमीनों से अवैध रूप से मिट्टी निकालकर बेचने और करीब 400 करोड़ रुपये की भारी वित्तीय अनियमितता करने के काले कारोबार में विधायक की सीधी संलिप्तता थी। इसके अलावा, इलाके में चलने वाले सिंडिकेट राज और जबरन उगाही में भी उनका नाम लगातार उछलता रहा है।
विधायक दिलीप मंडल की मुश्किलें तब और बढ़ गई थीं जब बीते 13 मई को एसटीएफ ने उनके बेटे अर्घ्य मंडल को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बेटे पर भी इलाके में सिंडिकेट चलाने और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं। बेटे की गिरफ्तारी के बाद से ही एसटीएफ ने विधायक को पकडऩे के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया था, जो आखिरकार पुरी में जाकर सफल हुआ। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नए प्रशासन के सख्त रुख के कारण अब टीएमसी के ऐसे रसूखदार नेताओं पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसटीएफ अब दिलीप मंडल को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसटीएफ का बेटे के बाद अब पिता पर कानून का शिकंजा 
13 दिनों से फरार तृणमूल विधायक दिलीप मंडल आलीशान होटल से गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News