Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

05 May 2025

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का माहौल बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद मामूली उतार-चढ़ाव भी हुआ। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

 

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर 5.09 प्रतिशत से लेकर 2.79 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा, ओएनजीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी के शेयर 5.24 प्रतिशत से लेकर 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

 

बीएसई का सेंसेक्स आज 159.63 अंक उछल कर 80,661.62 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद थोड़ी देर तक बाजार में मामूली उतार चढ़ाव होता रहा। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 400.81 अंक की तेजी के साथ 80,902.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

 

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने 72.80 अंक की मजबूती के साथ 24,419.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से कुछ देर तक इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होती रही। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदार बाजार में हावी हो गए, जिसके कारण इस सूचकांक ने तेजी पकड़ ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 129.55 अंक की बढ़त के साथ 24,476.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर र

हा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News