Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

चंद्रकोना में ममता बनर्जी की सभा से पहले आंधी-बारिश से मंच क्षतिग्रस्त

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर सभास्थल को तैयार करने में लगे हैं और निर्धारित समय पर जनसभा होगी

31 Mar 2026

चंद्रकोना में ममता बनर्जी की सभा से पहले आंधी-बारिश से मंच क्षतिग्रस्त

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के चंद्रकोना में प्रस्तावित तृणमूल कांग्रेस की जनसभा से पहले सोमवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण सभास्थल का पंडाल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मंगलवार दोपहर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी यहां पार्टी उम्मीदवार सूर्यकांत दोलाई के समर्थन में खीरपाई के चरकडांगा मैदान में जनसभा को संबोधित करने वाली हैं।
मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की कुल तीन जनसभाएं प्रस्तावित हैं। चंद्रकोना के बाद वह गड़बेता और विष्णुपुर में भी पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात आई आंधी-बारिश के कारण सभास्थल पर लगाए गए हेंगर से बंधी त्रिपाल का एक हिस्सा खुल गया और मैदान के आसपास पानी तथा कीचड़ जमा हो गया। हालांकि मंगलवार सुबह से ही डेकोरेटर्स के कर्मचारी और पार्टी कार्यकर्ता युद्धस्तर पर मरम्मत और सफाई के काम में जुट गए। जिन हिस्सों में पानी भर गया है वहां पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है और कीचड़ वाले स्थानों पर बालू डाली जा रही है।
तृणमूल के घाटाल संगठनात्मक जिलाध्यक्ष अजीत माइती ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण हेंगर से त्रिपाल खुल गई थी और बारिश से मैदान में पानी भर गया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता तेजी से काम कर रहे हैं और ममता बनर्जी के कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।
घाटाल जिला युवा अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने भी बताया कि रात में बारिश रुकते ही पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर सभास्थल को तैयार करने में लगे हैं और निर्धारित समय पर जनसभा होगी।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को बेलदा में आयोजित जनसभा में भी ममता बनर्जी ने मौसम की अनिश्चितता का जिक्र करते हुए कहा था कि कभी धूप, कभी आंधी और कभी बारिश हो रही है तथा मेदिनीपुर जिले में चक्रवात का असर अधिक रहता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चंद्रकोनाः सीएम की सभा से पहले आंधी-बारिश से मंच क्षतिग्रस्त
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर सभास्थल को तैयार करने में लगे हैं और निर्धारित समय पर जनसभा होगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News