Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही, सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा

मृतकाें में दो महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। आंधी-तूफान के बीच हुई तेज बरसात के बीच बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए हैं। घरों की दीवारें और छतें भरभरा कर ढह गईं।

03 Jun 2025

बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही, सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा

पटना। बिहार में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से चौतरफा तबाही हुई है। साेमवार देरशाम राज्य के सीवान जिले में इस प्राकृति आपदा में सात लाेगाें की जान चली गई। मृतकाें में दो महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। आंधी-तूफान के बीच हुई तेज बरसात के बीच बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए हैं। घरों की दीवारें और छतें भरभरा कर ढह गईं।

सीवान के बरहड़िया थाना के बहादुर गांव में 30 वर्षीय मजदूर शाहिद अख्तर की माैत तेज आंधी-तूफान में छत पर काम करते हुए संतुलन बिगड़ने से गिरकर हाे गई। बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव गांव के 55 वर्षीय नंदकिशोर सिंह पर एक नीम का पेड़ गिर गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। बसंतपुर थाना क्षेत्र विशुनपुरा गांव में 40 वर्षीय अलीमुन बेगम पर महुआ का पेड़ गिर गया। वह मौके पर जान गंवा बैठे। लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र बाजितपुर गांव के 35 वर्षीय व्यवसायी यूसुफ अली के कार पर बरगद का पेड़ गिर गया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

लखनौरा गांव में 52 वर्षीय कलपती देवी घर की दीवार गिरने से मलबे में दब गईं और उनकी जान चली गई। माधोपुर गांव में विजय प्रसाद की पत्नी चंद्रवंती देवी आंगन में थीं। तभी आम का पेड़ उन पर गिर गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जीबी नगर थाना क्षेत्र के सतवार गांव में 75 वर्षीय श्रीराम प्रसाद की झोपड़ी ढह गई। वह बाहर नहीं निकल सके और उनके प्राण पखेरू उड़ गए।

राज्य सरकार ने आपदा राहत कोष से पीड़ित प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। साथ ही आंशिक या पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए घरों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत,
मृतकाें में दो महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। आंधी-तूफान के बीच हुई तेज बरसात के बीच बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए हैं। घरों की दीवारें और छतें भरभरा कर ढह गईं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News