Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में 17 मई तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी युक्त हवाएं राज्य में प्रवेश कर रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण राज्य में आंधी और बारिश के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है।

10 May 2026

पश्चिम बंगाल में 17 मई तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार से पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे क्षेत्रों तक फैला हुआ है। वहीं, दूसरा चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी राजस्थान से पूर्वी झारखंड तक सक्रिय है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी युक्त हवाएं राज्य में प्रवेश कर रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण राज्य में आंधी और बारिश के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है।

दक्षिण बंगाल के जिलों में 17 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। कोलकाता में भी दोपहर बाद या शाम के समय आंधी और बारिश हो सकती है। दिनभर मौसम में बादल और धूप का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कोलकाता में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग ने कहा है कि लगातार बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी।

रविवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं हुगली, उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तरी बंगाल के जिलों में भी 17 मई तक बारिश और आंधी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति कम से कम 15 मई तक बनी रह सकती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में 17 मई तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में अ
इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी युक्त हवाएं राज्य में प्रवेश कर रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण राज्य में आंधी और बारिश के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News