Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गुंडागर्दी पर होगी कड़ी कार्रवाई, पुलिस की संयम को कमजोरी न समझें : डीजीपी राजीव कुमार

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी ने कहा, "मानव जीवन की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। जहां भी ज़रूरत पड़ी, पुलिस ने कार्रवाई की है। अगर स्थिति गंभीर हुई तो पुलिस कठोरतम कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। जो लोग आग और जनभावनाओं से खेल रहे हैं, वे सावधान हो जाएं।"

12 Apr 2025

गुंडागर्दी पर होगी कड़ी कार्रवाई, पुलिस की संयम को कमजोरी न समझें : डीजीपी राजीव कुमार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की संयम को उसकी कमजोरी न समझा जाए और यदि हालात बिगड़े तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी ने कहा, "मानव जीवन की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। जहां भी ज़रूरत पड़ी, पुलिस ने कार्रवाई की है। अगर स्थिति गंभीर हुई तो पुलिस कठोरतम कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। जो लोग आग और जनभावनाओं से खेल रहे हैं, वे सावधान हो जाएं।"

डीजीपी ने बताया कि शुक्रवार को मुर्शिदाबाद के सूती इलाके में हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को चार राउंड गोली चलानी पड़ी, जिसमें दो लोग घायल हुए। हालांकि अब दोनों खतरे से बाहर हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

राज्य के एडीजी (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम ने अफवाहों को लेकर चेताया और कहा, "ग़लत ख़बरें फैलाने की एक फैक्ट्री चलाई जा रही है। सभी लोग सतर्क रहें। अब तक 118 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।"

डीजीपी राजीव कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा, "कृपया कानून को हाथ में न लें। अफवाहें फैलाकर माहौल न बिगाड़ें। पुलिस को सूचना दें, हम हालात संभालेंगे। कंट्रोल रूम सक्रिय है और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत दी जा सकती है।"

राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने भी जंगीपुर में हुई हिंसा को लेकर चिंता जताई है और इस पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, "लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।" राज्यपाल ने इस संबंध में मुख्य सचिव से रिपोर्ट भी तलब की है।

उधर, शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान फारेक्का के एसडीपीओ घायल हो गए। वहीं, तृणमूल सांसद खलीलुर रहमान को भी जंगीपुर के धुलियान इलाके में प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। खलीलुर ने कहा, "मैं सजूर मोड़ पार कर रहा था, तभी प्रदर्शनकारियों ने मुझे घेर लिया और अपशब्द कहे। वहां किसी संगठन का झंडा या नेता नहीं था। बाद में पुलिस ने मुझे सुरक्षित निकाला।" एक स्थानीय सूत्र ने बताया कि सांसद के दफ्तर पर भी हमला किया गया।

राज्य में जारी इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच पुलिस और प्रशासन दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि शांति भंग करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुंडागर्दी पर होगी कड़ी कार्रवाई, पुलिस की संयम को कमजोरी न
शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी ने कहा, "मानव जीवन की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। जहां भी ज़रूरत पड़ी, पुलिस ने कार्रवाई की है। अगर स्थिति गंभीर हु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News