Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

जेसीबी सहित विजय जुलूस पर सख्त पाबंदी, कानून तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई : पुलिस आयुक्त अजय नंद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर में विभिन्न हिंसक घटनाओं के सिलसिले में अब तक कम से कम 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

06 May 2026

जेसीबी सहित विजय जुलूस पर सख्त पाबंदी, कानून तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई : पुलिस आयुक्त अजय नंद

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से शहर के विभिन्न इलाकों में तनाव और अशांति को देखते हुए कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद ने सख्त निर्देश दिया है।
बुधवार को पत्रकार सम्मलेन में उन्होंने नागरिकों से सीधी अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांत रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर कोलकाता पुलिस के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी खबरें फैलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों को इस तरह की भ्रामक जानकारी से दूर रहने के लिए विशेष रूप से सतर्क किया गया है। विजय जुलूसों और रैलियों के संबंध में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस की अनुमति के बिना कोई भी विजय जुलूस, सभा या रैली आयोजित नहीं की जा सकती। विशेष रूप से, जेसीबी का उपयोग करके किसी भी प्रकार की रैली या शक्ति प्रदर्शन करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। जेसीबी किराए पर देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पूरा चुनावी प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और आम लोगों ने बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब चुनाव के बाद किसी भी तरह की अशांति या तनाव न फैले, इसके लिए पूरे शहर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बल संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। शहर के कई इलाकों में क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही संयुक्त कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। अजय नंद ने बताया कि जैसे चुनाव के दौरान समन्वय के साथ काम हुआ, वैसे ही चुनाव के बाद भी यह संयुक्त प्रयास जारी रहेगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर में विभिन्न हिंसक घटनाओं के सिलसिले में अब तक कम से कम 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग इलाकों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आगे किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कानून तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई : पुलिस आयुक्त अजय नंद
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर में विभिन्न हिंसक घटनाओं के सिलसिले में अब तक कम से कम 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News