Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हावड़ा और सियालदह स्टेशन पर एआई कैमरों से सख्त निगरानी, महिला सुरक्षा के लिए यौन अपराधियों की होगी पहचान

केंद्र सरकार की पहल पर इस परियोजना के तहत हावड़ा और सियालदह सहित देश के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एआई तकनीक से लैस निगरानी व्यवस्था तैयार की जा रही है। यह कैमरे नेशनल डाटाबेस ऑन सेक्सुअल ऑफेंडर्स से जुड़े डाटाबेस से अपराधियों के चेहरों को मिला कर तुरंत पहचान कर लिया जाएगा।

23 Jul 2025

हावड़ा और सियालदह स्टेशन पर एआई कैमरों से सख्त निगरानी, महिला सुरक्षा के लिए यौन अपराधियों की होगी पहचान

कोलकाता। हावड़ा और सियालदह जैसे भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अब रेलवे प्रशासन और भी सख्त हो गया है। इन स्टेशनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अत्याधुनिक फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनकी मदद से भीड़ में छिपे हुए यौन अपराधियों की पहचान करना आसान होगा।

केंद्र सरकार की पहल पर इस परियोजना के तहत हावड़ा और सियालदह सहित देश के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एआई तकनीक से लैस निगरानी व्यवस्था तैयार की जा रही है। यह कैमरे नेशनल डाटाबेस ऑन सेक्सुअल ऑफेंडर्स से जुड़े डाटाबेस से अपराधियों के चेहरों को मिला कर तुरंत पहचान कर लिया जाएगा।

सियालदह आरपीएफ के वरिष्ठ कमांडेंट मनोज कुमार सिंह के अनुसार, इस समय स्टेशन पर 239 पुराने कैमरे लगे है आने वाले साल में 500 नए एआई आधारित फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे। हावड़ा स्टेशन पर भी यही नई तकनीक लागू की जाएगी। यह सिस्टम विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने में उपयोगी साबित होगा।

पूर्व रेलवे के आरपीएफ आईजी अमय नंदन सिन्हा ने जानकारी दी कि सियालदह और हावड़ा डिवीजन के अन्य स्टेशनों पर भी इसी तकनीक वाले कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड के जसीडीह स्टेशन पर चल रहे श्रावणी मेले में भारी भीड़ को देखते हुए वहां भी यह तकनीक पहले से सक्रिय हो चुका है।

गृह मंत्रालय के अधीन एनडीएसओ डाटाबेस में फिलहाल 20 लाख से अधिक चिह्नित यौन अपराधियों की बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज है। यह सिस्टम चेहरे की विशेषताओं को बारीकी से विश्लेषण कर अपराधी की पहचान करने में सक्षम होगा।

गौरतलब है कि कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित देश के आठ प्रमुख शहरों में 'सुरक्षित शहर' परियोजना के अंतर्गत 24 घंटे सीसीटीवी, फेस रिकग्निशन कैमरा और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था पहले से लागू है।

आरपीएफ और जीआरपी के अनुसार, अब राज्य और कोलकाता के भीतर होने वाले अपराधों में शामिल आरोपितों की तस्वीरें और जानकारी भी इस डाटाबेस में जोड़ी जाएगी। यह कदम स्टेशनों पर महिला यात्रियों को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा और सियालदह स्टेशन पर एआई कैमरों से सख्त निगरानी, महिल
केंद्र सरकार की पहल पर इस परियोजना के तहत हावड़ा और सियालदह सहित देश के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एआई तकनीक से लैस निगरानी व्यवस्था तैयार की जा रही है। यह कै





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News