Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दुर्गा पूजा के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था, 15 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष दुर्गा पूजा 27 सितंबर से शुरू होकर दो अक्टूबर तक चलेगी

20 Sep 2025

दुर्गा पूजा के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था, 15 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले सप्ताह से शुरू हो रहे दुर्गा पूजा उत्सव के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। एडीजी (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम ने बताया कि सुरक्षा योजना महालया से लागू होगी, जिसमें कोलकाता सहित शहरी क्षेत्रों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में 10 से 15 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। मुख्यालय सहित सभी बलों को तैयार रखा गया है। भीड़ प्रबंधन और अन्य सहयोग के लिए होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय स्वयंसेवकों को भी लगाया जाएगा।
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। शमीम ने कहा, “महालया से लेकर लक्ष्मी पूजा तक का समय लंबा होता है। हमने पूरी तैयारी कर ली है। कोलकाता ही नहीं, उपनगरीय क्षेत्रों, खासकर नदिया के रानाघाट जैसे स्थानों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।”
इस बार रानाघाट का आभिजान संघ राज्य की सबसे बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं में से एक का अनावरण करेगा, जिसके लिए भारी भीड़ जुटने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि अग्रिम तैयारी से भीड़ नियंत्रण में आसानी होगी।
इसके साथ ही, दुर्गा पूजा के बाद होने वाले कार्निवाल को लेकर भी सुरक्षा योजना बनाई गई है। शमीम ने कहा, “कार्निवाल केवल कोलकाता ही नहीं बल्कि हर जिला मुख्यालय में होता है। इसलिए उन दिनों भी भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है और सभी श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष दुर्गा पूजा 27 सितंबर से शुरू होकर दो अक्टूबर तक चलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दुर्गा पूजा के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष दुर्गा पूजा 27 सितंबर से शुरू होकर दो अक्टूबर तक चलेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News