Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड के 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है उनमें गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

14 Mar 2026

झारखंड के 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी।

मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है उनमें गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि 18 मार्च तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

गर्मी बढ़ने से ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी

इधर, राज्य में धीरे-धीरे गर्मी का असर भी बढ़ने लगा है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। इसके कारण दिन में लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा है और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है।

गर्मी बढ़ने के साथ बाजार में पंखे, एसी और कूलर की बिक्री भी तेज हो गई है। साथ ही बिजली की खपत में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप रही। दोपहर के समय लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ा।

शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 39.2 और न्यूनतम 19.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 39.0 और न्यूनतम 17.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 37.1 और न्यूनतम 17.6 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 31.1 और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड के 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात
मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है उनमें गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, रामगढ़, हजार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News