Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

डबल इंजन सरकार से बंगाल में अटकी रेल परियोजनाओं पूरी होने की उम्मीद

नवद्वीप घाट से नवद्वीप धाम तक रेल लाइन बनाने की परियोजना भी लंबे समय से अधूरी है

06 May 2026

 डबल इंजन सरकार से बंगाल में अटकी रेल परियोजनाओं पूरी होने की उम्मीद

कोलकाता। विधानसभा चुनाव में नयी सरकार बनाने की तैयारी के बीच पश्चिम बंगाल में लंबे समय से अटकी कई रेल परियोजनाओं के पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है। अधिकारियों का मानना है कि राज्य में अब ‘डबल इंजन’ सरकार बनने के बाद भूमि अधिग्रहण की समस्या दूर हो सकती है और परियोजनाओं को गति मिल सकती है।
रेलवे के अनुसार राज्य में करीब 68 हजार करोड़ रुपये की लागत से 42 रेल परियोजनाओं की घोषणा की गई है। लेकिन इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक जमीन का केवल 27 प्रतिशत हिस्सा ही अब तक रेलवे को मिल पाया है। करीब 73 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण लंबे समय से अटका हुआ है, जिसकी कुल मात्रा लगभग चार हज़ार 662 हेक्टेयर है।
सबसे प्रमुख परियोजनाओं में कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन (कवि सुभाष से एयरपोर्ट) का निर्माण भी शामिल है। चिंग्ड़ीघाटा इलाके में करीब 377 मीटर हिस्से में पिलर नहीं लग पाने के कारण यह काम लंबे समय से रुका हुआ है। रेलवे अधिकारियों का आरोप है कि कई बार ट्रैफिक ब्लॉक लेकर काम शुरू करने की कोशिश की गई, लेकिन राज्य सरकार से अनुमति नहीं मिली।
इसके अलावा तारकेश्वर–बिष्णुपुर (83 किमी) रेल परियोजना का काम भी जमीन विवाद के कारण रुका हुआ है। गोघाट–कामारपुकुर हिस्से में 2016 से स्थानीय आंदोलन के कारण निर्माण कार्य बंद है। वहीं देशप्राण–नंदीग्राम (18.5 किमी) रेल परियोजना का काम भी 2009-10 से जमीन अधिग्रहण की समस्या में फंसा हुआ है।
नैहाटी और रानाघाट के बीच तीसरी रेल लाइन का काम भी भूमि समस्या के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। यह शाखा बहुत व्यस्त माना जाता है और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए तीसरी लाइन जरूरी है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार चांडिल–अनारा–बर्नपुर शाखा में तीसरी लाइन और जलेश्वर से दीघा तक नई रेल लाइन बिछाने का काम भी जमीन के कारण अटका है। नवद्वीप घाट से नवद्वीप धाम तक रेल लाइन बनाने की परियोजना भी लंबे समय से अधूरी है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित रेलवे बोर्ड के कई अधिकारियों ने पहले आरोप लगाया था कि राज्य सरकार के विरोध के कारण इन परियोजनाओं के लिए जमीन नहीं मिल पा रही थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डबल इंजन बंगाल में अटकी रेल परियोजनाओं पूरी होने की उम्मीद
नवद्वीप घाट से नवद्वीप धाम तक रेल लाइन बनाने की परियोजना भी लंबे समय से अधूरी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News