Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

इंग्लिश परीक्षा खराब होने से अवसाद में छात्रा ने की आत्महत्या

इस घटना से पूरा इलाका शोक में डूब गया है

12 Feb 2025

इंग्लिश परीक्षा खराब होने से अवसाद में छात्रा ने की आत्महत्या

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती थाना क्षेत्र में एक माध्यमिक परीक्षार्थी ने आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि इंग्रजी परीक्षा खराब होने के कारण वह अवसाद में थी। मृतका की पहचान 24 वर्षीय रुमा नस्कर के रूप में हुई है, जो बासंती सेंट टेरेसा उच्च माध्यमिक गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा थी। इंग्लिश परीक्षा के बाद अवसाद में डूबी छात्रा का परीक्षा केंद्र सोनाखाली उच्च माध्यमिक हाई स्कूल में था। सोमवार को उसकी बंगाली परीक्षा अच्छी हुई थी, लेकिन मंगलवार को इंग्लिश परीक्षा खराब होने से वह तनाव में आ गई। परीक्षा के बाद घर लौटकर उसने किसी से ज्यादा बात नहीं की। परिवार वालों को भी उसकी चिंता नहीं हुई। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब जाकर परिवार को पता चला कि उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली थी। तुरंत उसे बासंती ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद बुधवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर कैनिंग महकमा अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अनुसार, रुमा पढ़ाई में अच्छी थी, लेकिन इंग्लिश परीक्षा में कमजोर प्रदर्शन के कारण वह मानसिक दबाव में थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंग्लिश परीक्षा खराब होने से छात्रा ने की आत्महत्या
इस घटना से पूरा इलाका शोक में डूब गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News