तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17
अल-कायदा के नाम पर भेजा मेल, एसटीएफ ने गार्डेनरीच से दबोचा
कोलकाता। बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पद संभालते ही जान से मारने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। भवानीपुर थाने में कुख्यात आतंकी संगठन अल-कायदा के नाम पर एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री पर सुसाइड बॉम्ब अटैक के जरिेये आत्मघाती हमला करने की चेतावनी दी गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य की स्पेशल टास्क ने त्वरित कार्रवाई की और गार्डेनरीच इलाके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ के संयुक्त आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बुधवार सुबह भवानीपुर थाने के आधिकारिक इनबॉक्स में यह धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था। मेल में दावा किया गया था कि एक महिला आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़ी है और वही मुख्यमंत्री पर आत्मघाती हमले की साजिश रच रही है। इस इनपुट के बाद हरकत में आई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त तकनीकी टीम ने जांच शुरू की, जिसका सिरा गार्डेनरीच के रहने वाले हसनैन अली नामक युवक तक जा पहुंचा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा, जिसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
एसटीएफ की पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सुरक्षा एजेंसियों को भी हैरान कर दिया। आरोपी हसनैन अली ने बताया कि उसका एक महिला के साथ पुराना निजी विवाद चल रहा था और उसे सबक सिखाने व पुलिस के जाल में फंसाने के लिए उसने यह खौफनाक साजिश रची थी। आरोपी ने चालाकी से महिला के ईमेल अकाउंट का एक्सेस हासिल किया और उसी की आईडी से मुख्यमंत्री को उड़ाने की धमकी भेज दी ताकि पुलिस सीधे महिला को गिरफ्तार कर ले। हालांकि, जांच में किसी वास्तविक आतंकी लिंक के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम न लेते हुए खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सीबीआई ने हाल ही में मयंक को साथ लेकर मध्यमग्राम के घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन भी कराया है। जांच में एक और सुराग हाथ लगा है कि वारदात के समय झारखंड से एक लाल रंग की कार में तीन और संदिग्ध आए थे, जिन्हें इस साजिश का हिस्सा बनने के लिए भारी रकम दी गई थी। फिलहाल ये तीनों और झारखंड का मुख्य सूत्रधार फरार हैं।
सीबीआई अब इस पूरे फंडिंग नेटवर्क और सुपारी के पीछे छिपे असली मास्टरमाइंड का चेहरा बेनकाब करने के लिए कडिय़ों को जोडऩे में जुटी है।