Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

अस्पताल में सुजीत बोस, ईडी दफ्तर पहुंचे समुद्र

उनका तर्क है कि मूल चार्जशीट में उनका नाम शामिल नहीं होने के बावजूद चुनाव से ठीक पहले उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है

11 Apr 2026

अस्पताल में सुजीत बोस, ईडी दफ्तर पहुंचे समुद्र

कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव की दहलीज पर ईडी ने भ्रष्टाचार के मामलों में अपनी दबिश बढ़ा दी है। एक ओर जहाँ शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर केंद्रीय एजेंसी की हलचल दिखी, वहीं दूसरी ओर नगर निगम भर्ती घोटाले की जांच की आंच अब कद्दावर नेता सुजीत बोस के दरवाजे तक पहुँच गई है। शनिवार को इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब सुजीत बोस के अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनके बेटे समुद्र बोस को कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होना पड़ा। 
सूत्रों के अनुसार, सुजीत बोस को नगर निगम भर्ती मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनके उपस्थित न हो पाने के बाद उनके बेटे समुद्र बोस पिता की ओर से जरूरी दस्तावेज लेकर जांच अधिकारियों के सामने पहुँचे। बताया जा रहा है कि समुद्र बोस ने उन सवालों के लिखित जवाब और संबंधित कागजात जमा किए हैं, जो ईडी ने सुजीत बोस से मांगे थे। उल्लेखनीय है कि इस घोटाले के सिलसिले में सुजीत बोस को अब तक दो बार समन भेजा जा चुका है, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए हैं। निगम भर्ती घोटाले की यह जांच केवल सुजीत बोस तक सीमित नहीं है। मध्यग्राम से तृणमूल के उम्मीदवार रथीन घोष को भी एजेंसी ने तलब किया था, लेकिन उन्होंने भी फिलहाल हाजिरी नहीं दी है।

गौरतलब है कि ईडी साल 2023 से ही इस मामले में सक्रिय है। इससे पहले सुजीत बोस के लेक टाउन स्थित रेस्टोरेंट, साल्ट लेक ऑफिस और उनके बेटे के व्यावसायिक ठिकानों पर मैराथन छापेमारी की जा चुकी है, जहाँ परिवार के सदस्यों से भी लंबी पूछताछ हुई थी। सुजीत बोस शुरू से ही इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार देते आए हैं। उनका तर्क है कि मूल चार्जशीट में उनका नाम शामिल नहीं होने के बावजूद चुनाव से ठीक पहले उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। 
दूसरी ओर, सत्तारूढ़ तृणमूल ने इसे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बताते हुए भाजपा पर हमला बोला है, जबकि विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध न्यायसंगत कार्रवाई बताया है। चुनाव से ऐन पहले भर्ती घोटाले के जिन्न का दोबारा सक्रिय होना बंगाल की चुनावी बिसात पर गहरा असर डाल सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अस्पताल में सुजीत बोस, ईडी दफ्तर पहुंचे समुद्र
उनका तर्क है कि मूल चार्जशीट में उनका नाम शामिल नहीं होने के बावजूद चुनाव से ठीक पहले उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News