Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

माध्यमिक परीक्षा में सफल छात्रों को सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ऐसे छात्रों को मनोबल बनाए रखना चाहिए क्योंकि आने वाले समय में सफलता के कई अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं

08 May 2026

माध्यमिक परीक्षा में सफल छात्रों को सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम शुक्रवार को घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुकांत मजूमदार और विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि छात्र जीवन की पहली बड़ी परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं और पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्रों से परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने की अपील की तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने भी माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो और वे जीवन की हर परीक्षा में सफलता प्राप्त करें।
उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया जिनका परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ऐसे छात्रों को मनोबल बनाए रखना चाहिए क्योंकि आने वाले समय में सफलता के कई अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ऐसे छात्रों को मनोबल बनाए रखना चाहिए क्योंकि आने वाले समय में सफलता के कई अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News