Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले के खिलाफ बरसे सुकांत मजूमदार

शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाकर भीड़ ने 'चोर' के नारे लगाए

05 Aug 2025

शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले के खिलाफ बरसे सुकांत मजूमदार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर कूचबिहार में हुए हमले के खिलाफ पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को गहरा रोष व्यक्त किया है।
मंगलवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सुकांत मजूमदार ने लिखा, "पश्चिम बंगाल एक बार फिर लोकतंत्र पर एक शर्मनाक और बेशर्म हमले का गवाह बना है -तृणमूल के गुंडों ने उत्तर बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर बेरहमी से हमला किया है। मैं इस कायराना और घृणित कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। जब विपक्ष के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो इस राज्य में लोकतंत्र का क्या बचा है?"
दरअसल, शुभेंदु अधिकारी मंगलवार सुबह पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर बंगाल गए थे। सिलीगुड़ी से वह कूचबिहार के लिए रवाना हुए। रास्ते में कई जगहों पर उनके काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, खगराबाड़ी में अशांति ने गंभीर रूप ले लिया।
शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाकर भीड़ ने 'चोर' के नारे लगाए। उन्हें काला झंडा दिखाया गया। साथ ही ईंट-पत्थर और बांस फेंके गए। परिणामस्वरूप, उनके कार के शीशे टूट गए। पुलिस की मौजूदगी में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। हालांकि स्थानीय तृणमूल नेतृत्व का दावा है कि इस घटना से तृणमूल का कोई संबंध नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले के खिलाफ बरसे सुकांत मजूमदार
शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाकर भीड़ ने 'चोर' के नारे लगाए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News