Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

भवानीपुर में सुकांत मजूमदार का घर-घर संपर्क अभियान, ममता बनर्जी को दी चुनावी चुनौती

इस दौरान उन्होंने राज्य में परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा कि जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है

27 Feb 2026

भवानीपुर में सुकांत मजूमदार का घर-घर संपर्क अभियान, ममता बनर्जी को दी चुनावी चुनौती

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘गृह संपर्क’ कार्यक्रम चलाया। यह वही सीट है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधायक हैं।
दक्षिण कोलकाता स्थित भवानीपुर क्षेत्र में घर-घर जाकर संपर्क अभियान के दौरान मजूमदार ने दावा किया कि यदि ममता बनर्जी एक बार फिर भवानीपुर से चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
उल्लेखनीय है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने भवानीपुर सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी।
सुकांत मजूमदार, जो पूर्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं, ने भवानीपुर के चक्रबेड़िया स्थित पार्टी कार्यालय के निकट दीवार पर कमल का चुनाव चिन्ह बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा कि जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भवानीपुर में सुकांत मजूमदार का घर-घर संपर्क अभियान
इस दौरान उन्होंने राज्य में परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा कि जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News