Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

सुकांत मजूमदार ने बजट को बताया ऐतिहासिक

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बजट में आदिवासी भाषाओं और संस्कृति के विकास के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए है

22 Jun 2026

सुकांत मजूमदार ने बजट को बताया ऐतिहासिक

सिलीगुड़ी। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा पेश किये गये प्रथम बजट को “ऐतिहासिक” बताया है। उन्होंने कहा यह राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। सोमवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर सुकांत मजूमदार ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।
सुकांत मजूमदार ने कहा कि वर्ष 2014 से उत्तर बंगाल के लोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का समर्थन कर रहे है। उसी के परिणामस्वरूप क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे है।
सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा ने यह साबित किया है कि वह अन्य दलों से अलग तरीके से काम करती है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर बंगाल से कई मंत्री बनाए गए है। राज्य बजट में भी इस क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई है, जो सामाजिक और आर्थिक प्रगति को गति देंगी।
उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में पश्चिम बंगाल विकास के मामले में पीछे रह गया था, लेकिन अब उस खालीपन को तेजी से भरा जा रहा है। उनके अनुसार, “उत्तर बंगाल अब बिजली की गति से आगे बढ़ रहा है,” जहां हवाई अड्डों से लेकर आईआईटी और नगरपालिकाओं तक का विस्तार हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार राजस्व बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है, जबकि पहले की सरकारें शराब से आय पर निर्भर थी।
सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में जो “खाई” बनी थी, उसे भरने का काम अब शुरू हो चुका है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बजट में आदिवासी भाषाओं और संस्कृति के विकास के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुकांत मजूमदार ने बजट को बताया ऐतिहासिक
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बजट में आदिवासी भाषाओं और संस्कृति के विकास के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News