Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

'परिवर्तन यात्रा' में जाने वालों को धमकाने का आरोप, सुकांत ने तृणमूल पर साधा निशाना

यह खुलासा ग्रामीण इलाकों में फैले भय और आंतक के माहौल को उजागर करता है, जहां लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला हो रहा है

02 Mar 2026

'परिवर्तन यात्रा' में जाने वालों को धमकाने का आरोप, सुकांत ने तृणमूल पर साधा निशाना

कोलकाका। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी अपने व्हाट्सएप ग्रुप में बीजेपी समर्थकों को निशाना बनाने की नापाक साजिश रच रही है। मथुरापुर संगठनिक जिले में गृह मंत्री अमित शाह की 'परिवर्तन यात्रा' सभा में शामिल होने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की युवा साथी योजना और लक्ष्मीर भांडार जैसी सरकारी सुविधाएं रद्द करने की धमकी दी जा रही है।
डॉ. मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार सुबह व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें इसी तरह की धमकी दी गई है। उन्होंने टीएमसी की इस कथित चाल को 'समाजविरोधी, नीच और प्रतिशोधपूर्ण मानसिकता' करार दिया। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी ने स्थानीय बूथ नेतृत्व को निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर भविष्य के लिए निशाना बनाया जाए। यह खुलासा ग्रामीण इलाकों में फैले भय और आंतक के माहौल को उजागर करता है, जहां लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला हो रहा है।
मंत्री ने कहा कि ऐसी धमकियां और राजनीतिक प्रतिशोध ग्रामीण स्तर पर डर का वातावरण पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बंगाल के मेहनतकश लोगों पर इस 'निंदनीय राजनीतिक प्रतिशोध' का उचित जवाब देने का आह्वान किया और सभी प्रमाणों को संग्रहीत करने की बात कही। यह बयान उस समय आया है जब बीजेपी की 'परिवर्तन यात्रा' राज्यव्यापी जोर पकड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि आज सोमवार को मथुरापुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'परिवर्तन यात्रा' में जाने वालों को धमकाने का आरोप
यह खुलासा ग्रामीण इलाकों में फैले भय और आंतक के माहौल को उजागर करता है, जहां लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला हो रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News