Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

सुखेंदुशेखर राय की पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक हलचल, तृणमूल में अंदरूनी असंतोष की अटकलें तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी झटके के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष की चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदुशेखर राय की एक संकेतपूर्ण पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

26 May 2026

सुखेंदुशेखर राय की पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक हलचल, तृणमूल में अंदरूनी असंतोष की अटकलें तेज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी झटके के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष की चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदुशेखर राय की एक संकेतपूर्ण पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

सांसद ने ‘एक्स’ पर प्राचीन रोमन सम्राट जूलियस सीजर का उल्लेख करते हुए लिखा कि वर्ष 44 ईसा पूर्व मार्च के ‘आइड्स’ के दिन रोमन सम्राट की सीनेट के भीतर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने आगे लिखा कि रोमन कैलेंडर के अनुसार ‘आइड्स’ सामान्यतः मार्च, मई, जुलाई और अक्टूबर की 15 तारीख को कहा जाता था, लेकिन इस वर्ष मई के ‘आइड्स’ आने से पहले ही पश्चिम बंगाल के लोगों ने “असहनीय अराजक स्थिति” का अंत कर दिया।

सांसद की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से राज्य में तृणमूल शाशन के दौरान अराजक स्थिति होने की बात स्वीकार की है। साथ ही यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व से उनकी दूरी बढ़ रही है।

हालिया चुनावी पराजय के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। पार्टी के कई नेता सार्वजनिक रूप से नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं। खास तौर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी को लेकर भी कई नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी लाइन से अलग बयान देने वाले कुछ नेताओं को शीर्ष नेतृत्व की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा है। कुछ मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई और निलंबन तक किया गया। ऐसे माहौल में सांसद सुखेंदुशेखर राय की यह पोस्ट तृणमूल कांग्रेस के लिए नई असहजता का कारण बन गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आरजी कर कांड के बाद भी सुखेंदु ने पार्टी लाइन से अलग हटकर कर टिप्पणी की थी जिसके चलते उन्हें नेतृत्व की उपेक्षा झेलनी पड़ी थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुखेंदुशेखर राय की पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक हलचल, तृणमूल में अ
पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी झटके के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष की चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News