Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

राज्यसभा से इस्तीफे के बाद सुखेंदु शेखर रॉय ने तृणमूल के शीर्ष नेतृत्व पर साधा निशाना

साहित्यिक उद्धरणों और राजनीतिक टिप्पणियों से भरी इस पोस्ट में उन्होंने जनाक्रोश, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, राजनीतिक अहंकार और शासन व्यवस्था की विफलताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

11 Jun 2026

राज्यसभा से इस्तीफे के बाद सुखेंदु शेखर रॉय ने तृणमूल के शीर्ष नेतृत्व पर साधा निशाना

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस छोड़कर हाल ही में राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने एक लंबी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ व्यवस्था और पूर्ववर्ती तृणमूल नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। साहित्यिक उद्धरणों और राजनीतिक टिप्पणियों से भरी इस पोस्ट में उन्होंने जनाक्रोश, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, राजनीतिक अहंकार और शासन व्यवस्था की विफलताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अपने संदेश की शुरुआत उन्होंने कवि माइकल मधुसूदन दत्त की प्रसिद्ध कृति मेघनाद बध काव्य की पंक्तियों से की और संकेत दिया कि कभी शक्तिशाली दिखने वाली सत्ता अब जनाक्रोश के तूफान का सामना कर रही है। उन्होंने लिखा कि जनता की आवाज को लंबे समय तक नजरअंदाज करने का परिणाम अंततः सत्ता को भुगतना पड़ता है।

अपने संदेश में रॉय ने बिना नाम लिए तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के कुछ प्रमुख चेहरों पर भी तीखे व्यक्तिगत और राजनीतिक हमले किए। उन्होंने दावा किया कि हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों ने सत्ताधारी खेमे को संकट में डाल दिया है और अब उसके सामने अस्तित्व का सवाल खड़ा हो गया है।

पोस्ट में उन्होंने लैटिन कहावत “वॉक्स पॉपुली, वॉक्स देई” (जनता की आवाज ही ईश्वर की आवाज है) का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद शासक वर्ग अक्सर यह भूल जाता है कि उन्हें चुनने वाली जनता ही उनकी वास्तविक शक्ति होती है। उनके अनुसार, जब जनता को लगता है कि उसके साथ विश्वासघात हुआ है, तब उसका आक्रोश व्यापक जनआंदोलन का रूप ले लेता है।

सुखेंदु शेखर रॉय ने 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई चर्चित घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले ने पूरे राज्य में अभूतपूर्व जनआंदोलन को जन्म दिया। उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों, वकीलों, शिक्षकों, कलाकारों, खिलाड़ियों, मजदूरों और आम नागरिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने न्याय की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया, लेकिन सत्ता प्रतिष्ठान ने जनता की भावनाओं को गंभीरता से नहीं लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, महिला उत्पीड़न, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में लगातार विफलताएं सामने आई हैं। पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब इन मुद्दों पर जवाब चाहती है और राजनीतिक अहंकार को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

पोस्ट के अंत में उन्होंने मध्यकालीन कवि चंडीदास की प्रसिद्ध उक्ति “सबसे ऊपर मनुष्य सत्य है, उसके ऊपर कुछ नहीं” का उल्लेख करते हुए जनता और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि बताया। इसके अलावा उन्होंने इशारे-इशारे में दमदम से वरिष्ठ सांसद सौगत राय को कामुक सांसद भी कहा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यसभा से इस्तीफे के बाद सुखेंदु शेखर रॉय ने तृणमूल के शीर
साहित्यिक उद्धरणों और राजनीतिक टिप्पणियों से भरी इस पोस्ट में उन्होंने जनाक्रोश, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, राजनीतिक अहंकार और शासन व्यवस्था की विफलताओं को लेक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News