Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

सुल्तान अज़लान शाह कप: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

मैच की शुरुआत में न्यूज़ीलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने किसी भी मौके को गोल में तब्दील नहीं होने दिया। चौथे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे अमित रोहिदास ने शानदार ड्रैग-फ्लिक के साथ गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहला क्वार्टर इसी स्कोर के साथ समाप्त हुआ।

27 Nov 2025

सुल्तान अज़लान शाह कप: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

इपोह (मलेशिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान अज़लान शाह कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को 3-2 से शिकस्त दी। गुरुवार को इपोह स्थित सुल्तान अज़लान शाह स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत की ओर से अमित रोहिदास (4’), संजय (32’) और सेल्वम कार्ती (54’) ने गोल दागे, जबकि न्यूज़ीलैंड के लिए दोनों गोल जॉर्ज बेकर (42’, 48’) ने किए।

मैच की शुरुआत में न्यूज़ीलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने किसी भी मौके को गोल में तब्दील नहीं होने दिया। चौथे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे अमित रोहिदास ने शानदार ड्रैग-फ्लिक के साथ गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहला क्वार्टर इसी स्कोर के साथ समाप्त हुआ।

दूसरे क्वार्टर में न्यूज़ीलैंड ने बराबरी की पूरी कोशिश की और पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उन्हें गोल नहीं करने दिया। भारत हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त बनाए रखने में सफल रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने तेज शुरुआत करते हुए कप्तान संजय (32’) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद न्यूज़ीलैंड ने लगातार दबाव बनाया और कई पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए, लेकिन भारतीय गोलकीपर पवन ने बेहतरीन बचाव किए। हालांकि 42वें मिनट में जॉर्ज बेकर ने गोल दागकर अंतर 2-1 कर दिया।

अंतिम क्वार्टर में न्यूज़ीलैंड ने वापसी जारी रखते हुए 48वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर पर जॉर्ज बेकर ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। लेकिन भारत ने तुरंत जवाब दिया और 54वें मिनट में अभिषेक के पास पर सेल्वम कार्ती ने शानदार फिनिश करते हुए भारत को 3-2 की बढ़त दिलाई। भारत को एक पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला, लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं किया जा सका।

आखिरी मिनटों में भारत ने मजबूती से बचाव करते हुए मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

भारत अब अपना अगला मुकाबला 29 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे (IST) कनाडा के खिलाफ खेलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुल्तान अज़लान शाह कप: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराया,
मैच की शुरुआत में न्यूज़ीलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने किसी भी मौके को गोल में तब्दील नहीं होने दिया। चौथे मिनट में भारत को पेनल्टी क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News