Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

गिरफ्तारी से बचने काे कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक के करीबी सुमित राय, दी अग्रिम जमानत की अर्जी

हाल ही में उनके खिलाफ मेदिनीपुर की अदालत से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका है

15 Jun 2026

गिरफ्तारी से बचने काे कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक के करीबी सुमित राय, दी अग्रिम जमानत की अर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर से लाेकसभा सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित राय ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को उनके वकील ने न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की अनुमति मांगी और मामले की तत्काल सुनवाई की भी अपील की। अदालत ने याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है।
सुमित राय का नाम इन दिनों पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले की जांच में सामने आया है। पुलिस का दावा है कि उनके खिलाफ कथित वसूली, भूमि घोटाला, वित्तीय धोखाधड़ी तथा धन के बदले चुनावी टिकट दिलाने जैसे आरोपों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि, शनिवार तड़के शालबनी थाना पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया था। पुलिस के अनुसार, सुमित राय की तलाश में यह कार्रवाई की गई थी। जांचकर्ताओं को सुमित के मोबाइल फोन का अंतिम लोकेशन कालीघाट क्षेत्र में मिला था, जिसके आधार पर पुलिस वहां पहुंची थी।
हालांकि, कई घंटे तक चली तलाशी के बावजूद सुमित राय का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश और तेज कर दी। इसी बीच सुमित राय का अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंचना राजनीतिक और कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
सूत्रों के मुताबिक, एक ओर पुलिस सुमित राय तक पहुंचने के लिए लगातार दबिश दे रही है, वहीं दूसरी ओर वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी विकल्पों का सहारा ले रहे हैं। हाल ही में उनके खिलाफ मेदिनीपुर की अदालत से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक के करीबी सुमित राय
हाल ही में उनके खिलाफ मेदिनीपुर की अदालत से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News