Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

गोविंदा के साथ अपने तनाव पर बोलीं सुनीता आहूजा

सुनीता ने कहा, "आप कभी नहीं कह सकते कि आगे क्या होगा। अगर वह सुधर जाएं और हमारे हिसाब से रहें तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। मुझे वो सब नहीं सुनना है जो आजकल खबरों में चल रहा है।"

18 Feb 2026

गोविंदा के साथ अपने तनाव पर बोलीं सुनीता आहूजा

अभिनेता गोविंदा के साथ रिश्तों में आई खटास की खबरों के बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर खुलकर अपनी बात रखी है। अपने यूट्यूब चैनल पर सुनीता ने भावुक होते हुए कहा कि गोविंदा उनके बचपन का प्यार हैं, लेकिन मौजूदा हालात को सुधारने के लिए कुछ बदलाव जरूरी हैं।

सुनीता ने कहा, "आप कभी नहीं कह सकते कि आगे क्या होगा। अगर वह सुधर जाएं और हमारे हिसाब से रहें तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। मुझे वो सब नहीं सुनना है जो आजकल खबरों में चल रहा है।"

उन्होंने अपनी सेहत का जिक्र करते हुए बताया कि इस उम्र में विवाद और तनाव झेलना आसान नहीं है। सुनीता ने कहा कि वह मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं और ऐसे समय में हर महिला को पति और परिवार के सहयोग की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि हमें प्यार चाहिए, तनाव नहीं।

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के रिश्ते में पिछले कई महीनों से तनाव की खबरें लगातार सुर्खियों में रही हैं। सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर धोखा देने के आरोप लगाए थे।

सुनीता और गोविंदा की शादी को 37 साल हो चुके हैं। दोनों ने 1987 में विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। लंबे साथ के बावजूद मौजूदा हालात ने उनके रिश्ते को नाजुक मोड़ पर ला खड़ा किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोविंदा के साथ अपने तनाव पर बोलीं सुनीता आहूजा
सुनीता ने कहा, "आप कभी नहीं कह सकते कि आगे क्या होगा। अगर वह सुधर जाएं और हमारे हिसाब से रहें तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। मुझे वो सब नहीं सुनना है जो आजकल खबरों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News