Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

सुनीता ने यह भी साफ किया कि वह गोविंदा की किसी भी गलती को माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि इस उम्र में गोविंदा को ज्यादा समझदार होना चाहिए, क्योंकि अब परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी पहले से कहीं ज्यादा है। सुनीता ने बेटी टीना की शादी और बेटे यश के करियर का जिक्र करते हुए कहा कि अब ऐसी बातों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

17 Jan 2026

गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने गोविंदा से जुड़ी पुरानी अफवाहों और कथित अफेयर्स पर बेबाक प्रतिक्रिया दी, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। सुनीता का यह बेझिझक अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

इंटरव्यू में गोविंदा के कृष्ण स्वभाव और उनकी गोपियों के सवाल पर सुनीता ने तीखे अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह दुर्गा का रूप धारण करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। अपनी नेपाली विरासत का जिक्र करते हुए सुनीता ने मजाकिया लेकिन सख्त लहजे में कहा कि वह नेपाल की हैं और जरूरत पड़ी तो खुखरी निकालने से भी नहीं हिचकेंगी। इसके साथ ही उन्होंने गोविंदा को उम्र और जिम्मेदारियों का एहसास दिलाते हुए संभलने की सलाह दी।

सुनीता ने यह भी साफ किया कि वह गोविंदा की किसी भी गलती को माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि इस उम्र में गोविंदा को ज्यादा समझदार होना चाहिए, क्योंकि अब परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी पहले से कहीं ज्यादा है। सुनीता ने बेटी टीना की शादी और बेटे यश के करियर का जिक्र करते हुए कहा कि अब ऐसी बातों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

इसी बातचीत में सुनीता ने बेटे यश को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने बताया कि यश ने कभी अपने पिता के नाम का फायदा उठाने की कोशिश नहीं की, लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि गोविंदा ने भी बेटे की मदद नहीं की। सुनीता ने स्वीकार किया कि इसी बात को लेकर उन्होंने गोविंदा से कड़े शब्दों में सवाल भी किया था।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में उनके तलाक की खबरें सामने आई थीं, जिन्हें सुनीता ने बाद में अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि उनके रिश्ते में सब ठीक है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता ने यह भी साफ किया कि वह गोविंदा की किसी भी गलती को माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि इस उम्र में गोविंदा को ज्यादा समझदार होना चाहिए, क्योंकि अब परिवार और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News