Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सनी देओल ने किया 'जाट-2' का ऐलान

यह सनी देओल के करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसी कड़ी में एक और बड़ी खबर सामने आई है। सनी देओल ने 'जाट-2' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

17 Apr 2025

सनी देओल ने किया 'जाट-2' का ऐलान

फिल्म अभिनेता सनी देओल की हालिया रिलीज़ 'जाट' भले ही धीरे-धीरे सिनेमाघरों से उतर रही हो, लेकिन फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर एक अहम मुकाम जरूर हासिल किया है। यह सनी देओल के करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसी कड़ी में एक और बड़ी खबर सामने आई है। सनी देओल ने 'जाट-2' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

सनी देओल और निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने जब से सोशल मीडिया पर 'जाट-2' की घोषणा की है, तभी से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वही पोस्ट में सनी ने अपने अंदाज़ में लिखा, "अपने नए मिशन पर निकला जाट। 'जाट-2' के लिए हो जाएं तैयार" इस लाइन ने सनी के एक्शन लवर्स का दिल जीत लिया। हालांकि 'जाट' को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और एक्शन सीक्वेंस ने फिल्म को हिट की कैटेगरी में पहुंचा दिया। अब 'जाट-2' से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

'जाट' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 'जाट' की कमाई की बात करें तो, बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'जाट' ने रिलीज़ के सातवें दिन लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 57.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। गौरतलब है कि फिल्म का अनुमानित बजट 100 करोड़ रुपये है और 'जाट' ने अपनी आधी लागत की भरपाई पहले ही हफ्ते में कर ली है। आने वाले वीकेंड पर कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे आप हिंदी के साथ मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा में देख सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सनी देओल ने किया 'जाट-2' का ऐलान
यह सनी देओल के करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसी कड़ी में एक और बड़ी खबर सामने आई है। सनी देओल ने 'जाट-2' का आधिकारिक ऐलान कर दिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News