Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सनी देओल की फिल्म 'जाट' की कमाई में पांचवें दिन आई गिरावट

शुरुआती वीकेंड पर जहां फिल्म ने संतोषजनक कमाई की, वहीं अब पांचवें दिन के आंकड़े में गिरावट दर्ज की गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई क्या मोड़ लेती है।

15 Apr 2025

सनी देओल की फिल्म 'जाट' की कमाई में पांचवें दिन आई गिरावट

अभिनेता सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरी थी। देसी अंदाज में नजर आ रहे सनी देओल के एक्शन और दमदार डायलॉग्स को खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, सराहना मिलने के बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। शुरुआती वीकेंड पर जहां फिल्म ने संतोषजनक कमाई की, वहीं अब पांचवें दिन के आंकड़े में गिरावट दर्ज की गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई क्या मोड़ लेती है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 47.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये की धीमी शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 7 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन इसमें थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली और फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। चौथे दिन, यानी रविवार को फिल्म ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वीकडेज में फिल्म की पकड़ कैसी रहती है और क्या यह 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ पाएगी।

फिल्म 'जाट' में सनी देओल का आमना-सामना रणदीप हुड्डा से होता नजर आ रहा है, वहीं विनीत कुमार सिंह ने भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। इसके अलावा जरीना वहाब, सैयामी खेर, रेगेना कैसंड्रा, बांधवी श्रीधर, मौमिता पाल, विशिका कोटा, प्रणीता पटनायक, दौलत सुल्ताना और आयशा खान जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने किया है, जिन्होंने इसे एक पैन इंडिया स्तर की भव्य एक्शन-ड्रामा फिल्म के रूप में पेश किया है। खास बात यह है कि आज यानी 15 अप्रैल को दर्शक इस फिल्म को केवल 99 रुपये में सिनेमाघरों में देख सकते हैं, जिससे फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल आने की उम्मीद है।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सनी देओल की फिल्म 'जाट' की कमाई में पांचवें दिन आई गिरावट
शुरुआती वीकेंड पर जहां फिल्म ने संतोषजनक कमाई की, वहीं अब पांचवें दिन के आंकड़े में गिरावट दर्ज की गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म की क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News