Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम : बहू और उसकी मां की हत्या करने का आरोप बुजुर्ग पर

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

19 Jan 2026

अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम : बहू और उसकी मां की हत्या करने का आरोप बुजुर्ग पर

नादिया। जिले के रानाघाट के हबीबपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत आशुतोषपुर गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति पर अपनी पुत्रवधू और उसकी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मौके से दोनों महिलाओं के शव बरामद कर लिए हैं और आरोपित को हिरासत में ले लिया है। साथ ही रक्तरंजित एक कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित का नाम अनंत विश्वास है, जिसकी उम्र लगभग 75 वर्ष है। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी का निधन हुआ था। पत्नी की पारलौकिक क्रिया में शामिल होने के लिए अनंत के बेटे पतितपावन विश्वास की सास, स्वप्ना मंडल, उसके घर आई थीं।
आरोप है कि अनंत विश्वास अपनी पत्नी की मौत के लिए अपनी पुत्रवधू शिल्पा (24) और उसकी मां स्वप्ना मंडल (56) को जिम्मेदार ठहराता था। उसे संदेह था कि पुत्रवधू ने अपनी मां की मदद से तंत्र-मंत्र या काला जादू कर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश रची है और इसी वजह से उसकी पत्नी की मौत हुई है।
सोमवार सुबह अनंत का बेटा पतितपावन बाजार में फूल बेचने गया हुआ था। उस समय उसकी पत्नी और सास घर में सो रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान अनंत ने लकड़ी काटने के लिए रखी कुल्हाड़ी उठाई और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
जब पतितपावन घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी और सास के शव घर में पड़े देखे और चीख-पुकार मचाने लगा। उसने अपने पिता से सवाल किया तो आरोप है कि अनंत ने बेहद ठंडे स्वर में जवाब दिया कि तेरे रास्ते के कांटों को हटा दिया है।
पुत्र की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रानाघाट थाने की पुलिस ने घटनास्थल से दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों और पंचायत सदस्य का कहना है कि संपत्ति विवाद और अंधविश्वास के चलते इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बहू और उसकी मां की हत्या करने का आरोप बुजुर्ग पर
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News