Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी बने माता-पिता, घर आई नन्हीं परी

दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं और उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी को सुरभि और सुमित ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया।

14 Jun 2026

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी बने माता-पिता, घर आई नन्हीं परी

टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं और उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी को सुरभि और सुमित ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया। बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही फैंस और मनोरंजन जगत के सितारों ने उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया।

सुरभि और सुमित ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "ॐ। हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है।" दंपती ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म 13 जून, 2026 को हुआ। पोस्ट के साथ उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का एक खूबसूरत कार्ड भी शेयर किया, जिस पर गुलाब का फूल बना हुआ था और लिखा था, "बेटी हुई है। 13 जून, 2026। प्यार, सुरभि और सुमित।"

इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं आशका गोराडिया समेत कई टीवी कलाकारों और फैंस ने भी नए-नवेले माता-पिता को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेजा। सुरभि और सुमित के जीवन के इस नए सफर को लेकर उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुरभि ज्योति और सुमित सूरी बने माता-पिता, घर आई नन्हीं परी
दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं और उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी को सुरभि और सुमित ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News